फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Congress's upcoming priorities will be revealed in Priyanka Gandhi Solan rally

Himachal: कांग्रेस की आगामी प्राथमिकताओं का प्रियंका गांधी की सोलन रैली में होगा खुलासा

Wed, 12 Oct 2022 06:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Oct 2022 06:01 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में रैली की तैयारियों के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि सोलन रैली ऐतिहासिक होगी।

विज्ञापन
himachal election 2022, Congress's upcoming priorities will be revealed in Priyanka Gandhi Solan rally
शिमला में कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित। - फोटो : Twitter@SanjaySDutt

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सोलन रैली में पार्टी की आगामी पांच वर्षों की प्राथमिकताओं से अवगत कराया जाएगा। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में रैली की तैयारियों के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि सोलन रैली ऐतिहासिक होगी। इससे कांग्रेस हिमाचल में चुनावी शंखनाद करेगी। रैली शिमला संसदीय क्षेत्र की है। रैली में आगामी पांच साल के लिए कांग्रेस की बनने वाली सरकार की प्राथमिकताओं को रखा जाएगा। कहा कि प्रियंका गांधी की रैलियां अन्य क्षेत्रों में भी की जाएंगी। भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी भी हिमाचल में कांग्रेस की रैलियों के लिए समय निकालेंगे। बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष चेयरमैन नरेश चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर, विधायक अनिरुद्ध सिंह, महासचिव रितेश कपरेट, यशवंत छाजटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, सचिव सुशांत कपरेट, कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष अतुल शर्मा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, पूर्व शहरी अध्यक्ष अरुण शर्मा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष वनीता वर्मा, उपाध्यक्ष अनीता वर्मा सहित ब्लॉक पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


मुद्दों पर चुनाव लड़ने से भाग रही भाजपा : संजय
 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि हिमाचल के मुद्दों पर चुनाव लड़ने से भाजपा भाग रही है। बीते पांच वर्षों में सरकार प्रदेश का विकास करने में नाकाम रही है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही वर्ष 2014 और 2019 की तरह प्रधानमंत्री को जुमलेबाजी के लिए बार-बार बुलाया जा रहा है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता में संजय दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड जनता को देना चाहिए। भाजपा ने बीते चुनावों में जनता से जो वादे किए थे उनका क्या किया? इस पर बात होनी चाहिए। मुख्यमंत्री भांप गए हैं कि हिमाचल से अब उनकी सरकार की विदाई तय है। ऐसे में अब उन्हें सिर्फ प्रधानमंत्री का सहारा बचा है। कहा कि केंद्र में सत्तासीन मोदी सरकार ने आठ वर्षों में हिमाचल को कुछ नहीं दिया। अब चुनाव नजदीक आते ही मोदी सरकार को हिमाचल की याद रही है और वह चुनावी घोषणाएं कर रहे हैं। हिमाचल में सरकारी पैसों पर हो रही भाजपा की चुनावी रैलियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा पहली बार देखा गया है कि कोई सरकार सरकारी कार्यक्रम को पार्टी कार्यक्रम में बदल रही है। सरकारी कार्यक्रम स्थलों के आसपास भाजपा के झंडे ही नजर आते हैं। जयराम सरकार हिमाचल को कर्ज में डुबाने का काम कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हिमाचल चुनावी दहलीज पर है। भाजपा सरकार हिमाचल की जनता के पैसों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल ला रही है। यह पैसा हिमाचल के विकास पर खर्च करने के बजाय चुनावी रैलियों पर बहाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed