फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Congress expelled Six leaders from the primary membership of the party

Himachal Election: कांग्रेस से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरे छह नेता पार्टी से निष्कासित

Sun, 30 Oct 2022 08:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Oct 2022 08:30 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी के आदेशों की अवहेलना व प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे छह नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन
himachal election 2022, Congress expelled Six leaders  from the primary membership of the party
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, दो पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट और जगजीवन पाल समेत छह नेताओं को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। रविवार को पार्टी हाईकमान ने इन नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर ये आदेश जारी किए।  प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह कार्रवाई की है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने पच्छाद से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने को पर्चा भरा है। वहीं, सुलह के पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल के पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट, ठियोग से विजय पाल खाची, आनी से परस राम और जयसिंहपुर से सुशील कौल पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हैं। इन सभी को पार्टी ने निष्कासित किया है।

विज्ञापन


सुशील ठाकुर  और गोपाल शर्मा कांग्रेस प्रचार कमेटी के राज्य समन्वयक नियुक्त
वहीं, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार-प्रसार कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की संस्तुति के बाद सुशील ठाकुर व गोपाल शर्मा को कांग्रेस प्रचार-प्रसार कमेटी  के राज्य समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा संजय ठाकुर को सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रचार-प्रसार कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव रितेश कपरेट ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed