फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, congress candidates last list update latest news

Himachal Congress: नामांकन के लिए एक दिन, कांग्रेस तय नहीं कर पाई शेष पांच प्रत्याशी

Fri, 21 Oct 2022 10:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Oct 2022 10:13 PM IST
सार

 शुक्रवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर शेष पांच प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल हो गई। फर्जी सूची जारी करने वालों के खिलाफ पार्टी अब कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
himachal election 2022, congress candidates last list update latest news
कांग्रेस पार्टी लोगो - फोटो : social media

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सिर्फ एक दिन बचा है, लेकिन कांग्रेस शेष पांच प्रत्याशियों के नाम अभी तक तय नहीं कर पाई। एक-दो दिन के भीतर सूची जारी होने की संभावना है। शुक्रवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर शेष पांच प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल हो गई। फर्जी सूची जारी करने वालों के खिलाफ पार्टी अब कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन प्रदेश भर में विभिन्न राजनीतिक दलों के 206 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। अभी तक प्रदेश में 255 नामांकन दर्ज हो चुके हैं। अब 22 से 24 अक्तूबर तक अवकाश रहेगा। 25 को नामांकन का आखिरी दिन है।

विज्ञापन


27 को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 29 अक्तूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। शुक्रवार को कांग्रेस के सुखविंद्र सुक्खू, विक्रमादित्य सिंह, रघुवीर सिंह बाली, राजेंद्र राणा, आशा कुमारी, अनिरुद्ध सिंह, सुधीर शर्मा, चंद्र कुमार, आशीष बुटेल, रामलाल ठाकुर और भाजपा से सुरेश भारद्वाज, राकेश पठानिया, अनिल शर्मा, विपिन परमार, गोविंद ठाकुर और आम आदमी पार्टी से डॉ. राजन सुशांत ने परचा भरा। उधर, सोशल मीडिया पर जारी हुई कांग्रेस प्रत्याशियों की फर्जी सूची में पांवटा साहिब से अवनीत लांबा, मनाली से हरी चंद शर्मा, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, जयसिंहपुर से सुशील कौल और हमीरपुर से पुष्पेंद्र वर्मा का नाम था। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने सोशल मीडिया पर ही स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि शरारती तत्वों ने फर्जी सूची वायरल की है। पार्टी कानूनी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

चौगान के कला केंद्र में चल रही जूडो प्रतियोगिता में पहुंच गए कांग्रेसी

 ऐतिहासिक चौगान नंबर एक में स्थित कला केंद्र में जूडो प्रतियोगिता के दौरान उस वक्त खलल मच गया जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला स्टेज तक पहुंच गया। इसके चलते आयोजकों को प्रतियोगिता के मैच कुछ देर के लिए रोकने पड़े।  दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व कांग्रेस का काफिला चौगान में पहुंच गया। इस दौरान स्टेज पर जूडो प्रतियोगिता के मुकाबले चल रहे थे।

लेकिन एकदम काफी संख्या में लोग पहुंचने से आयोजक और अन्य अध्यापकों समेत खिलाड़ियों को यहां वहां भागना पड़ा। इसके चलते खेल में कुछ देर तक खलल पड़ गया। हालांकि, इस दौरान आयोजकों की ओर से कृपया स्टेज पर न आएं, की घोषणा भी की गई। मगर इसका कोई असर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर नहीं दिखा और वे नारे लगाते हुए स्टेज पर पहुंच गए। इस दौरान करीब 10 मिनट तक खेल प्रभावित हुआ। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन जारी है। शुक्रवार को कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed