फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election 2022, Congress accuses BJP leaders of intimidating service voters

Himachal Election: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर सर्विस वोटरों को डराने का लगाया आरोप

Sat, 19 Nov 2022 08:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Nov 2022 08:47 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संगठन और चौपाल से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा ने चुनाव आयोग के पास इस मामले को लेकर लिखित शिकायत भी भेजी है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Congress accuses BJP leaders of intimidating service voters
कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया है कि सर्विस वोटरों को डराया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संगठन और चौपाल से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा ने चुनाव आयोग के पास इस मामले को लेकर लिखित शिकायत भी भेजी है। कांग्रेस ने शिमला शहर के लिए पेयजल योजना को 700 करोड़ की राशि देने पर भी आपत्ति जताई है। किमटा ने शिकायत में चुनाव आयोग से कहा है कि भाजपा नेता सर्विस वोटरों पर दबाव बनाने के लिए डरा-धमका रहे हैं और यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। आरोप है कि कुछ नेता अधिकारियों से सर्विस वोटरों की लिस्ट लेकर उनको डरा रहे हैं। किमटा ने कहा कि भाजपा नेताओं के किसी भी षड्यंत्र को कांग्रेस सफल नहीं होने देगी। 

विज्ञापन


चुनाव में सर्विस वोट 8 दिसंबर की सुबह 8 बजे तक आरओ के पास पहुंचने जरूरी 
 विधानसभा चुनाव में सर्विस वोट 8 दिसंबर की सुबह 8 बजे तक संबंधित चुनाव अधिकारी (आरओ) के पास पहुंचने अनिवार्य हैं। 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना केंद्रों में वोटों की गिनती शुरू होगी। प्रदेश में करीब 65,000 सर्विस वोटर भी प्रत्याशियों का भविष्य तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस बीच नेता सर्विस वोटरों के पास जाकर वोट नहीं मांग सकते हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार यह भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन ही माना जाएगा। 
विज्ञापन

राज्य की अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी नीलम दुल्टा ने बताया कि सर्विस वोटरों को अपना मतदान करने के लिए 8 दिसंबर की सुबह 8 बजे से पहले का समय दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed