हिमाचल विधानसभा चुनाव: आयोग को आचार संहिता के उल्लंघन की 165 शिकायतें मिलीं, 62 का निपटारा
चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की मंगलवार तक कुल 165 शिकायतें निर्वाचन आयोग के पास पहुंची हैं। प्राप्त शिकायतों में से 62 का निपटारा आयोग ने कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की मंगलवार तक कुल 165 शिकायतें निर्वाचन आयोग के पास पहुंची हैं। प्राप्त शिकायतों में से 62 का निपटारा आयोग ने कर दिया है। सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग और गलत तरीके से पोस्टर लगाने की सबसे अधिक शिकायतें आई है। इनमें से सरकारी होर्डिंग हटाने के लिए कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि गलत तरीके से सार्वजनिक संपत्ति में पोस्टर लगाने वाली शिकायतों पर आयोग लगातार कार्रवाई कर रहा है। शिमला शहर में सार्वजनिक संपत्ति पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के पोस्टर लगाने पर भी आयोग ने जवाब मांगा है कि क्या ये पोस्टर लगाने से पहले मंजूरी ली गई है? अगर मंजूरी ली है तो इसका मंजूरी पत्र आयोग के पास देने के आदेश दिए हैं।
निर्वाचन विभाग के अधिकारियों से मालूम हुआ है कि तीन साल सेे अधिक एक स्थान में तैनात अधिकारी और कर्मचारी की तैनाती के मामले भी आयोग के ध्यान में लाए गए हैं। चुनाव ड्यूटी में भी इन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से कराने के लिए इस संबंध में मिली शिकायतों के बाद नायब तहसीलदारों और तहसीलदारों को स्थानांतरित किया गया। राज्य के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी नीलम दुल्टा ने कहा कि आयोग के पास कुल 162 शिकायतें चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें आई हैं। मंगलवार को इनमें से 62 शिकायतों को निपटाया जा चुका है।
ईवीएम में आज से फीड होंगे प्रत्याशियों के नाम, चुनाव चिन्ह
राज्य विधानसभा चुनाव केलिए बुधवार से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्ह फीड होंगे। ईवीएम में पहली बार नया फीचर जोड़ा गया है और अब वीडियो में एजेंट मौके पर देख सकेंगे कि उनके प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह सही फीड हुआ है या नहीं। वोटरों के लिए ईवीएम में यह फीचर उपलब्ध नहीं होगा। चुनाव आयोग के निर्देश दिए हैं कि सब जिलों के चुनाव अधिकार अपने स्तर पर तय करेंगे कि किन विधानसभा क्षेत्रों मे कब प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्ह फीड किए जाने हैं।
निर्वाचन आयोग ने कड़े निर्देश दे रखे हैं कि जब भी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्ह ईवीएम में फीड होंगे तो ड्यूटी पर तैनात चुनाव अधिकारी वीडियो में दिखाएंगे कि नाम और चुनाव चिन्ह सही फीड किया है। इस दौरान प्रत्याशियों के एजेंट भी मौैजूद रहेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सही फीड किया गया है। राजनीतिक दलों के नेता अकसर हारने के बाद आरोप लगाते रहे हैं कि ईवीएम में गड़बड़ी के कारण उनकी हार हुई है। आयोग ने इन आरोपों से बचने के लिए ईवीएम में नामों और चुनाव चिन्ह फीड करते समय यह नया फीचर उपलब्ध कराया है। एसीईओ दलीप नेगी ने कहा कि बुधवार से ईवीएम में नाम और चुनाव चिन्ह फीड करते समय वीडियो में देखा जा सकेगा।