फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Chintpurni Assembly Seat Profile And History

Chintpurni Assembly Seat: चिंतपूर्णी में बलबीर और बबलू के बीच मुख्य मुकाबला, चुनाव मैदान में पांच प्रत्याशी

Sun, 27 Nov 2022 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Nov 2022 06:21 PM IST
सार

कांग्रेस ने इस बार पूर्व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप कुमार का टिकट काटकर नए चेहरे को मौका दिया है। कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Chintpurni Assembly Seat Profile And History
हिमाचल चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में इस बार पांच उम्मीदवार चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह बबलू, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राम पॉल, बसपा प्रत्याशी वरिंद्र कुमार व निर्दलीय प्रत्याशी केवल कुमार चुनाव मैदान में है। यह विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। कुल 82,707 मतदाता हैं। इनमें 42,249 पुरूष और 40,457 महिलाएं शामिल हैं। इस बार चुनावों के दौरान जिले में सबसे कम मतदान भी चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में रिकार्ड हुआ है। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में इस बार 73.19 प्रतिशत मतदान रिकार्ड हुआ। 

विज्ञापन


वर्ष 1990 में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से पहली बार एक महिला ने विधानसभा में पहुंचकर अपने क्षेत्र प्रतिनिधित्व किया है। इस बार भी चुनावों में किसी भी पार्टी ने महिला उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा है। वर्तमान में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कब्जा है। इस सीट को जीतने के लिए कांग्रेस ने काफी माथापच्ची के बाद एक नए चहरे व कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने इस बार पूर्व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप कुमार का टिकट काटकर नए चेहरे को मौका दिया है। टिकट न मिलने से खफा हुए पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने भी चुनावों से पूर्व आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया था लेकिन कांग्रेस पार्टी के शीर्ष व वरिष्ठ नेताओं के मनाने के बाद कुलदीप कुमार ने नामांकन वापस लेकर पार्टी के साथ चलने का निर्णय लिया।  मतदान के बाद से सभी दल अपने अपने हिसाब से जीत व हार का आकलन करने में जुट गए हैं। अब जीत नए नेता व पुराने नेता किसकी होती है यह तो आठ दिसंबर को ही साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed