फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Chaupal Assembly Seat Profile and History

Chaupal Assembly Seat: चौपाल सीट में बिगड़ सकते हैं प्रत्याशियों की जीत के समीकरण, रोचक है मुकाबला

Mon, 28 Nov 2022 05:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल(रोहड़ू)
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल(रोहड़ू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Nov 2022 05:59 PM IST
सार

विधानसभा क्षेत्र चौपाल से इस बार छह प्रत्याशी मैदान में हैं। 8 दिसंबर को आने वाले नतीजों में तय होगा कि किसके सिर जीत का ताज सजेगा। इस बार फिर मंगलेट के चुनाव मैदान में उतरने के बाद हार जीत के समीकरण बिगड़ सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Chaupal Assembly Seat Profile and History
बलबीर वर्मा, रजनीश किमटा व डॉ. सुभाष मंगलेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के विधानसभा क्षेत्र चौपाल से इस बार छह प्रत्याशी मैदान में हैं। 8 दिसंबर को आने वाले नतीजों में तय होगा कि किसके सिर जीत का ताज सजेगा। चौपाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बलबीर वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश कीमटा, बहुजन समाज पार्टी के भगत लाल, आम आदमी पार्टी उदय सिंघटा, आजाद प्रत्याशी अशोक शर्मा व कांग्रेस पार्टी के बागी पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट भी बतौर आजाद उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


माना जा रहा है कि डॉ. सुभाष मंगलेट के निर्दलीय चुनाव लड़ने से पार्टी प्रत्याशियों की जीत के समीकरण बिगड़ सकते हैं।  विधानसभा क्षेत्र चौपाल से वर्ष 2003 में डॉ. सुभाष मंगलेट आजाद उम्मीदवार जीते थे और वर्ष 2007 में  कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। इस बार फिर मंगलेट के चुनाव मैदान में उतरने के बाद हार जीत के समीकरण बिगड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट में हुआ 75 प्रतिशत मतदान
 इस चुनाव में कुल 73,147 मतदाता थे, जिसमें से 55,900 ने मतदान किया। 1,129 मत पोस्टल बैलेट से प्राप्त हुए। वर्तमान में चौपाल विधानसभा क्षेत्र में कुल 81,222 मतदाता है, जिसमें से 41,863 पुरुष और 39,359 महिला मतदाता हैं। चौपाल में 75 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed