फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Cases registered against 104 liquor smugglers in Himachal during model election code

Election: आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से अब तक हिमाचल में 104 शराब तस्करों के खिलाफ मामले दर्ज

Mon, 07 Nov 2022 11:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Nov 2022 11:04 PM IST
सार

निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पुलिस विभाग ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी के दौरान 14 लाख 88 हजार रुपये की नकदी पकड़ी है।

विज्ञापन
himachal election 2022, Cases registered against 104 liquor smugglers in Himachal during model election code
एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से अब तक हिमाचल पुलिस ने 104 शराब तस्करों के खिलाफ मामले दर्ज किए है। इन मामलों में साढ़े सात करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की है। यह वर्ष 2019 लोक सभा चुनाव में जब्त की गई संपत्ति से 382 फीसदी अधिक है। इस बीच, निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पुलिस विभाग ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी के दौरान 14 लाख 88 हजार रुपये की नकदी पकड़ी है।

विज्ञापन


लगभग 15 लाख 27 हजार रुपये मूल्य की 4000 लीटर अंग्रेजी शराब, देशी शराब और बीयर जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 52 लाख 75 हजार रुपये मूल्य की 8406 लीटर शराब जब्त की गई।
विज्ञापन

प्रदेश भर में पुलिस, आयकर और अन्य विभागों  की संयुक्त कार्रवाई में अब तक कुल 48 करोड़ 44 लाख की राशि जब्त की और जुर्माना वसूला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed