फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election 2022, BJP expels Prem Singh Drake from the party for six years

Shimla: भाजपा ने प्रेम सिंह द्रैक को छह साल के लिए पार्टी से निकाला

Fri, 28 Oct 2022 06:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Oct 2022 06:06 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पत्र जारी कर द्रैक को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करने पर हाईकमान ने यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, BJP expels Prem Singh Drake from the party for six years
प्रेम सिंह द्रैक - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व आईएएस अधिकारी प्रेम सिंह द्रैक को आलाकमान ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पत्र जारी कर द्रैक को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करने पर हाईकमान ने यह फैसला लिया है।  द्रैक को जारी पत्र में कहा गया है कि भाजपा ने प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आपके विरुद्ध रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने की शिकायतें मिल रही हैं। 

विज्ञापन


इससे न केवल पार्टी की छवि को ठेस पहुंची है, बल्कि पार्टी की प्रतिष्ठा को भी नुकसान हुआ है। यह पार्टी संविधान की अवहेलना है और अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। इसलिए पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर आपकी प्राथमिक सदस्यता तुरंत प्रभाव से छह वर्ष के निष्कासित की जाती है। बहरहाल, रामपुर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में कौल सिंह नेगी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। पूर्व प्रत्याशी द्रैक के निष्कासन के बाद पार्टी को कितना नुकसान और फायदा होगा, यह आने वाला वक्त ही बता पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed