फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Election 2022: bhoranj Assembly Seat Profile and History

Bhoranj Assembly Seat: भोरंज विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दंगल में पांच उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत

Tue, 29 Nov 2022 03:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Nov 2022 03:10 PM IST
सार

विधानसभा क्षेत्र भोरंज में इस बार चुनाव मैदान में पांच प्रत्याशियों के कूदने से मुकाबला रोमांचक हुआ है। कांग्रेस से सुरेश कुमार तो भाजपा से डॉ. अनिल धीमान चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन
Himachal Election 2022: bhoranj Assembly Seat Profile and History
डॉ. अनिल धीमान व सुरेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र भोरंज में इस बार चुनाव मैदान में पांच प्रत्याशियों के कूदने से मुकाबला रोमांचक हुआ है। कांग्रेस से सुरेश कुमार तो भाजपा से डॉ. अनिल धीमान चुनाव मैदान में हैं। वहीं आम आदमी पार्टी से रजनी कौशल भी पहली बार अपनी किस्मत आजमा रही हैं। जबकि भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी पवन कुमार भी अपनी जीत सुनिश्चित मान रहे। पवन कुमार पूर्व में भाजयुमो भोरंज के मीडिया प्रभारी रह चुके हैं।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


लेकिन भाजपा से टिकट नहीं मिलने के कारण वह इस बार निर्दलीय चुनाव लड़े हैं। वहीं भाजपा ने इस बार वर्तमान विधायक कमलेश कुमारी का टिकट काटकर पूर्व मंत्री स्वर्गीय ईश्वर दास धीमान को चुनाव मैदान में उतारा। वहीं कांग्रेस से सुरेश कुमार पूर्व में तीन बार भोरंज से चुनाव लड़ चुके हैं। बसपा से जरनैल सिंह और आम आदमी पार्टी से रजनी कौशल चुनाव मैदान में हैं। इस बार भोरंज की जनता किसे जीताकर विधानसभा भेजती है, यह देखना दिलचस्प रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोरंज में कुल 81,179 मतदाता
विधानसभा क्षेत्र भोरंज में कुल 81,179 हैं। 12 नवंबर को 55,260 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 30,566 महिला, जबकि 24,694 पुरुष मतदाता शामिल रहे।

यह हैं जातीय समीकरण
राजपूत               35 फीसदी
ब्राह्मण             26 फीसदी
अनुसूचित जाति    30 फीसदी
अन्य पिछड़ा वर्ग    09 फीसदी

यह रहा है बीते चुनावों का परिणाम
वर्ष                  विधायक        
1972-1977    धर्म सिंह चौधरी (कांग्रेस)
1977-1982    अमर सिंह चौधरी (जनसंघ)
1982-1985    धर्म सिंह चौधरी (कांग्रेस)
1985-1990    धर्म सिंह चौधरी (कांग्रेस)
1990-1993    आईडी धीमान (भाजपा)
1993-1998    आईडी धीमान (भाजपा)
1998-2003    आईडी धीमान (भाजपा)
2003-2008    आईडी धीमान (भाजपा)
2008-2012    आईडी धीमान (भाजपा)
2012-2017    आईडी धीमान (भाजपा)
2017-2017    डॉ. अनिल धीमान (भाजपा) उपचुनाव
2017-2022    कमलेश कुमारी (भाजपा)

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed