Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cases pending in courts will be resolved through mediation: Kuldeep

मध्यस्थता से सुलझेंगे अदालतों में लंबित मामले : कुलदीप

Sun, 08 Nov 2026 04:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 08 Nov 2026 04:23 AM IST
विज्ञापन
जिले की सभी अदालतों में शुरू हुआ मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0 अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। अदालतों में लंबित मामलों का निपटारा अब मध्यस्थता, सुलह और आपसी सहमति से भी करवाया जा सकेगा। इसके लिए जिला हमीरपुर की सभी अदालतों में ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0 अभियान शुरू किया गया है। इस पहल से पक्षकारों को लंबे कानूनी विवादों से राहत मिलेगी और उनके समय व धन की बचत होगी। मध्यस्थता की सुविधा के लिए कोई शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि कई मामले अदालतों में लंबे समय तक लंबित रहते हैं। ऐसे में दोनों पक्षों को समय और धन खर्च करना पड़ता है। मध्यस्थता और आपसी सहमति से विवाद सुलझाने पर पक्षकारों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध भी बने रहते हैं। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति ने यह अभियान शुरू किया है।वैवाहिक और पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस, ऋण वसूली, वाहनों के चालान, सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामले, समझौते योग्य आपराधिक मामले, बीमा और भूमि अधिग्रहण से संबंधित विवाद मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा संपत्ति विभाजन,बेदखली और अन्य उपयुक्त दीवानी मामलों को भी इस प्रक्रिया के तहत निपटाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो पक्षकार अपने मामले का निपटारा मध्यस्थता से करवाना चाहते हैं वे संबंधित अदालत में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। मध्यस्थता से संबंधित जानकारी के लिए नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 या जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 01972-224399 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed