फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Banjar Assembly Seat Profile And History

Banjar Assembly Seat: खीमी राम के सामने कांग्रेस की साख बचाने की चुनौती, रोचक है मुकाबला

Mon, 28 Nov 2022 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Nov 2022 05:59 PM IST
सार

भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा पर पार्टी ने भरोसा जताया है जबकि दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Banjar Assembly Seat Profile And History
खीमी राम शर्मा, सुरेंद्र शौरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू जिले की बंजार विधानसभा सीट पर मुकाबला रोचक बना हुआ है। बंजार से कांग्रेस प्रत्याशी खीमी राम शर्मा पर पार्टी की साख बचाने की चुनौती है। भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा पर पार्टी ने भरोसा जताया है जबकि दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी विधायक सुरेंद्र शौरी चुनावी मैदान में हैं। इसके साथ पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के पुत्र हितेश्वर सिंह भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


तीनों के बीच कांटे की टक्कर है। कुल्लू के राज परिवार से हितेश्वर सिंह के बतौर आजाद मैदान में उतरने से राज घराने बेहड़े की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। हालांकि बंजार से तीनों उम्मीवदार अपनी जीत का दावा कर रहे  हैं, लेकिन सबकी नजरें अब आठ दिसंबर पर टिकी हैं। बंजार में कांग्रेस से खीमी राम शर्मा के अलावा भाजपा से सुरेंद्र शौरी, आजाद हितेश्वर सिंह, आम आदमी पार्टी से नीरज सैनी, बहुजन समाज पार्टी से झाबे राम तथा हिमाचल जन क्रांति पार्टी से चेत राम किस्मत आजमा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


79.62 प्रतिशत मतदान
बंजार में कुल 75,354 मतदाताओं में से 38,167 पुरुष व 37,187 महिलाएं हैं। बंजार के पुजाली बूथ में सबसे अधिक 95.30 फीसदी मतदान हुआ है। बंजार विस में 30,736 पुरुषों और 29,261 महिलाओं ने वोटिंग की। यहां 12 नवंबर को 79.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed