फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Arki Assembly Seat Profile And History

Arki Assembly Seat: अर्की विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, कोई भी जीत सकता है चुनावी रण

Mon, 28 Nov 2022 04:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Nov 2022 04:22 PM IST
सार

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में गोविंद शर्मा का टिकट कटा और भाजपा ने नए चेहरे रत्न सिंह पाल को चुनावी मैदान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के सामने उतारा, जिसमें भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Arki Assembly Seat Profile And History
संजय अवस्थी, गोविंद राम शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

अर्की विधानसभा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां पर कांग्रेस-भाजपा और आम आदमी पार्टी मैदान में है। भाजपा ने यहां से पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने निवर्तमान विधायक संजय अवस्थी को चुनावी दंगल में उतारा है। आम आदमी पार्टी से जीत राम शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। राजेंद्र ठाकुर निर्दलीय चुनावी समर में कूदे हैं। वे पहले कांग्रेस में थे। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से जयदेव सिंह, बहुजन समाज पार्टी से कमलेश और निर्दलीय संजय कुमार चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


गोविंद राम शर्मा 2007 और 2012 में अर्की से भाजपा के विधायक रहे। कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी 3,277 मतों से जीते थे। निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र ठाकुर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वे पहले कांग्रेस के नेता थे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में गोविंद शर्मा का टिकट कटा और भाजपा ने नए चेहरे रत्न सिंह पाल को चुनावी मैदान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के सामने उतारा, जिसमें भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद 2021 में उपचुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


75.17 प्रतिशत मतदान
अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 75.17 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां 48,037 पुरूष और 47,028 महिला मतदाता हैं।

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed