फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Anni Assembly Seat Profile And History

Anni Assembly Seat: आनी विधानसभा क्षेत्र से बागियों के चुनाव मैदान में उतरने से दिलचस्प हुआ मुकाबला

Mon, 28 Nov 2022 04:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Nov 2022 04:46 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार के समक्ष भाजपा के वर्तमान विधायक किशोरी लाल सागर ने बागी होकर चुनाव लड़ा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बंसीलाल के समक्ष पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी परसराम टक्कर दे रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Anni Assembly Seat Profile And History
लोकेंद्र कुमार, बंसीलाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला कुल्लू के आनी विस क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस पार्टी से बागियों के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। ऐसा पहली मर्तबा हुआ जब दोनों बड़ी राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों को अपने ही बागी उम्मीदवारों ने मुश्किलों में डाल दिया है। भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार के समक्ष भाजपा के वर्तमान विधायक किशोरी लाल सागर ने बागी होकर चुनाव लड़ा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बंसीलाल के समक्ष पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी परसराम टक्कर दे रहे हैं। इसके अलावा आप प्रत्याशी डॉ. इंद्रपॉल और सीपीआईएम से देवकीनंद भी चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन

 

यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट

विज्ञापन

छह उम्मीदवारों के क्षेत्र की बात करें तो भाजपा के लोकेंद्र कुमार और आजाद प्रत्याशी परसराम आनी से संबंधित हैं। बंसीलाल दलाश क्षेत्र से संबंध रखते हैं जबकि आजाद प्रत्याशी किशोरीलाल सागर और आप प्रत्याशी डॉ. इंद्रपॉल नित्थर क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। इसके अलावा सीपीआईएम प्रत्याशी देवकीनंद निरमंड क्षेत्र के रहने वाले हैं। राजनीतिक पंडितों की मानें तो इस बार का चुनाव बेहद ऐतिहासिक रहने वाला है, क्योंकि एक तरफ भाजपा के समक्ष वर्तमान विधायक खडे़ हैं तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के सामने परसराम चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में आनी विधानसभा क्षेत्र में जीत का अनुमान लगाना बेहद मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


73. 89 प्रतिशत हुआ मतदान
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित आनी विस क्षेत्र में इस बार कुल 73.89 फीसदी मतदान हुआ है। कुल 88,729 मतदाताओं में से 65,566 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें से 33,650 पुरुष जबकि 31,916 महिला मतदाता शामिल हैं। 2017 के विस चुनावों की बात करें तो आनी विस क्षेत्र में 77 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो इस बार की तुलना में चार प्रतिशत अधिक था। 

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed