फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022 analysis of bumper voting in hot seats

Himachal Election: हॉट सीटों पर बंपर वोटिंग के निकाले जा रहे अलग-अलग मायने

Mon, 14 Nov 2022 11:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 14 Nov 2022 11:43 AM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज में 82.10 प्रतिशत मत पड़े हैं। कांग्रेस से उनके खिलाफ इस बार भी चेतराम ठाकुर ने चुनाव लड़ा। उनसे जयराम वर्ष 2017 के विस चुनाव में 11,254 मतों से जीते थे।

विज्ञापन
himachal election 2022 analysis of bumper voting in hot seats
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में लोग हॉट सीटों पर बंपर वोटिंग के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। इसे कहीं बड़े नेता के समर्थन में हुआ मतदान बताया जा रहा है तो कहीं मौजूदा विधायक के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर (एंटी इनकंबेंसी) का असर माना जा रहा है। इस बार सीएम जयराम ठाकुर, मंत्री गोविंद ठाकुर, डॉ. राजीव सैजल और वीरेंद्र कंवर के अलावा नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के हलकों में जबरदस्त मतदान हुआ है। 

विज्ञापन


प्रदेश में करीब 75 फीसदी मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज में 82.10 प्रतिशत मत पड़े हैं। कांग्रेस से उनके खिलाफ इस बार भी चेतराम ठाकुर ने चुनाव लड़ा। उनसे जयराम वर्ष 2017 के विस चुनाव में 11,254 मतों से जीते थे। 2012 में उनके खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी तारा ठाकुर खड़ी थीं। इनसे जयराम 5,752 मतों से जीते थे। जयराम के खिलाफ सराज में एक माकपा, एक  आप, एक बसपा और एक निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है। 
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर की सीट मनाली में 79.48 प्रतिशत मत पडे़ हैं। यहां गोविंद के खिलाफ कांग्रेस के अलावा भुवनेश्वर गौड़ समेत आप, बसपा आदि के पांच प्रत्याशी हैं। 2017 में गोविंद ठाकुर मनाली से कांग्रेस प्रत्याशी हरिचंद शर्मा से 3,005 मतों से जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ से 3,198 मतों से जीते थे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल की सीट कसौली में 78.28 प्रतिशत वोट पड़े हैं। 2017 में डॉ. सैजल कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी से महज 442 मतों से जीते थे। 2012 में भी वह विनोद सुल्तानपुरी से महज 24 मतों से जीते थे। इस बार भी दोनों आमने-सामने हैं। इस सीट पर इस बार सात उम्मीदवार मैदान में हैं। 

पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर के विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ में 76.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। कंवर के खिलाफ कुटलैहड़ में कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र कुमार हैं। 2017 के चुनाव में उन्होंने कांग्र्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा को 5,606 मतों से हराया था। 2012 के चुनाव में वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस के रामदास को 1,662 मतों से हराया था। कुटलैहड़ में इस बार एक आप और एक निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में है। 


नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के हलके हरोली में 78.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुकेश के खिलाफ चार उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। इनमें भाजपा से पिछली बार की तरह प्रो. राम कुमार प्रत्याशी हैं। उनसे मुकेश 2017 के विधानसभा चुनाव में 7,377 मतों के मार्जिन से जीते थे। आप और बसपा से भी प्रत्याशी हैं। मुकेश 2012 में भी प्रो. राम कुमार से 5,172 मतों से जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed