फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, 26 Congress workers including Dharampal Thakur join BJP at shimla

शिमला: धर्मपाल ठाकुर सहित कांग्रेस के 26 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Mon, 07 Nov 2022 11:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Nov 2022 11:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह की उपस्थिति में  सोमवार को कांग्रेस के 26 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, 26 Congress workers including Dharampal Thakur join BJP at shimla
कांग्रेस के 26 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह की उपस्थिति में  सोमवार को पूर्व मंत्री हर्ष महाजन के नेतृत्व में कांग्रेस के 26 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। इस मौके पर शिमला से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर में कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर,पूर्व सचिव आकाश सैनी, राजन ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित मेहता, मेहर सिंह कंवर, युवा कांग्रेस राहुल नेगी, जय मां शक्ति सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर, छोटा शिमला टैक्सी यूनियन के प्रधान नरेश वर्मा, चमयाना वार्ड सदस्य योगेंद्र सिंह, टैक्सी यूनियन के सदस्य राकेश चौहान, इंटक शिमला के प्रधान धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र शर्मा, राहुल रावत, सोनू शर्मा, अरुण कुमार, शिवम कुमार, गोपाल ठाकुर, चमन लाल, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव मुनीश मांडला, बालकृष्ण बॉबी, सुनील शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर ,संदीप सामटा और रवि ने भाजपा का दामन थाम। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा परिवार में इन सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए एकजुटता के साथ कार्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed