हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए आज हो रहे मतदान को लेकर बुजुर्गों में भी भारी उत्साह देखा गया है। विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के जमानाबाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 110 वर्षीय छोटो देवी ने मतदान कर मिसाल पेश की। इसी तरह चंबा जिले के मतदान केंद्र चस्क भटोरी में 83 वर्षीय महिला बुजुर्ग ने मतदान किया। दूसरे सबसे ऊंचे इस मतदान केंद्र पर लोगों में वोटिंग के लिए खासा उत्साह देखा गया। बता दें प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ है।
Himachal: मतदान के लिए बुजुर्गों में उत्साह, कांगड़ा में 110 वर्षीय महिला ने वोट डालकर पेश की मिसाल
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Nov 2022 07:11 PM IST
सार
चंबा जिले के चुराह में 105 वर्षीय महिला ने मतदान कर मिसाल पेश की। मतदान केंद्र जनसाली-1 में 95 वर्ष आयु की बुजुर्ग महिला शांति भंडारी ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन