फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Election 2022: युवाओं ने मतदान करने में दिखाया जोश, सेल्फी भी ली और सोशल मीडिया में शेयर कीं तस्वीरें

Sat, 12 Nov 2022 06:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Nov 2022 06:29 PM IST
विज्ञापन
himachal election 2022, First Time Voter in himachal election showed enthusiasm in voting, also took selfies,
युवाओं ने मतदान करने में दिखाया उत्साह - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में लोकतंत्र के महापर्व में आहुति डालने के लिए युवाओं ने भी जबरदस्त जोश दिखाया। पहली बार मतदान करने के बाद उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। कई युवाओं ने वोट डालने के बाद सेल्फी भी ली। उन्होंने सोशल मीडिया में भी तस्वीरें साझा की हैं। युवा बोले, विकास, रोजगार और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्होंने मतदान किया है। 



कई युवा सुबह ही मतदान केंद्रों के बाहर पहुंच गए थे। कई युवाओं का कहना था कि पहली बार मतदान कर सरकार चुनने का मौका मिला है। उन्हें देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारियों का भी अहसास हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रत्याशी के लिए मतदान किया है, जो बिना भेदभाव प्रदेश और समाज के हित में कार्य करे।  युवाओं का कहना है कि वोट का पर्व पांच वर्ष में एक बार ही आता है। ईवीएम में मतदाता की पसंद और नापसंद के विकल्प उपलब्ध हैं, इसलिए हर कोई मतदान जरूर करे। 

himachal election 2022, First Time Voter in himachal election showed enthusiasm in voting, also took selfies,
आर्यन कुल्लू। - फोटो : संवाद

चुनाव में हर एक वोट का महत्व होता है। मैंने पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। प्रदेश में विकास की रफ्तार को गति प्रदान करने के लिए अपने दायित्वों की जानकारी होना जरूरी है। मैंने मतदान कर दायित्व का निर्वहन किया है। - आर्यन, कुल्लू

himachal election 2022, First Time Voter in himachal election showed enthusiasm in voting, also took selfies,
पायल - फोटो : संवाद

पहली बार मतदान कर बहुत अच्छा लगा। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। सरकार ऐसी चुननी चाहिए, जो बिना किसी भेदभाव समाज और प्रदेश के हित के लिए काम करे। युवाओं का जागरूक होना बेहद जरूरी है।
-पायल, चंबा के पक्काटाला निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal election 2022, First Time Voter in himachal election showed enthusiasm in voting, also took selfies,
प्रकृति। - फोटो : संवाद

पहली बार मतदान किया। लंबे समय से विधानसभा चुनाव का इंतजार था। सभी दोस्तों के साथ मतदान को लेकर चर्चा चलती रहती थी। लोकतंत्र के महायज्ञ में पूर्णाहुति डालकर गर्व महसूस हो रहा है। - प्रकृति मेहरा, दाड़ी, धर्मशाला   

विज्ञापन
himachal election 2022, First Time Voter in himachal election showed enthusiasm in voting, also took selfies,
पूजा। - फोटो : संवाद

आज के युवा की प्राथमिकता रोजगार है। पहली बार मतदान कर बहुत अच्छा लगा। उम्मीद है कि वोट कामयाब होगा और आने वाली सरकार युवाओं के बारे में सोचेगी और जीतने वाला प्रत्याशी बेरोजगारी को दूर करने के लिए कदम उठाएगा। - पूजा, पालमपुर  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed