फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election 2017 result closest of dhumal also defeated

हिमाचल चुनावः धूमल ही नहीं उनके इन करीबियों को भी मिली करारी शिकस्त

Tue, 19 Dec 2017 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 19 Dec 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
himachal election 2017 result closest of dhumal also defeated

विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में 48 प्रतिशत से अधिक का मतदान हुआ, लेकिन प्रेम कुमार और उनके कई करीबियों को हार का सामना करना पड़ा। अगली सरकार में धूमल खेमे की कमजोर स्थिति बनती दिख रही है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री चेहरा घोषित होने के बावजूद धूमल हार गए, जबकि नड्डा और शांता खेमे का प्रदर्शन कहीं बेहतर रहा। यह धूमल खेमे के लिए अच्छे संकेत नहीं माने जा रहे हैं। इसका असर 2019 के लोकसभा चुनाव पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

ये करीबी हारे चुनाव

himachal election 2017 result closest of dhumal also defeated

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती धूमल के निकट माने जाने हैं। अध्यक्ष होने के बावजूद उनकी हार के कई मायने निकाले जा रहे हैं। उनकी सीट ऊना धूमल के पुत्र सांसद अनुराग के संसदीय क्षेत्र में आती है। अनुराग भी प्रचार के दौरान उनके साथ दिखाई दिए। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी सीट पर जनसभा की, लेकिन वे जीत नहीं पाए। धूमल की सुजानपुर सीट के साथ देहरा की सीट से रविंद्र रवि भी उनके करीबियों में हैं। रवि भी अनुराग के संसदीय क्षेत्र में आते हैं, लेकिन वे भी सीट नहीं बचा पाए।

धूमल के ये समधी भी हारे

himachal election 2017 result closest of dhumal also defeated

धूमल के समधी गुलाब सिंह ठाकुर की जोगिंद्रनगर में निर्दलीय प्रकाश राणा से मिली हार बड़ा झटका है। माना जा रहा था कि धूमल अगर जीतकर मुख्यमंत्री बनते तो इन तीनों को कैबिनेट में जगह मिलती। 

हालांकि, उनके कुछ करीबी जीते हैं, लेकिन धूमल के हारने से उनका सियासी वजूद कम होगा। उधर, शांता ने कांगड़ा और चंबा जिले में अपने करीबियों को टिकट दिलवाने से जिताने का दम दिखाया। नड्डा का बिलासपुर में प्रदर्शन अच्छा रहा। उनके करीबियों में जयराम ठाकुर और राजीव बिंदल जैसे नेता भी माने जाते हैं, जिनकी जीत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed