फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal education department warning to private schools for fee deposit

30 अप्रैल से पहले फीस मांगने वाले प्राइवेट स्कूलों को आखिरी चेतावनी

Thu, 02 Apr 2020 04:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 02 Apr 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
himachal education department warning to private schools for fee deposit
- फोटो : अमर उजाला

सरकार के निर्देशों के बावजूद तीस अप्रैल से पहले फीस जमा करवाने की मांग करने वाले निजी स्कूलों को उच्च शिक्षा निदेशालय ने आखिरी चेतावनी जारी की है। वीरवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों को बार-बार फीस जमा करवाने के एसएमएस भेजने पर कड़ा संज्ञान लिया है। निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि अभिभावकों पर दबाव बनाने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी आईसीएसई, सीबीएसई और शिक्षा बोर्ड संबंध निजी स्कूलों को आखिरी चेतावनी जारी करते हुए आगाह किया गया है कि तीस अप्रैल तक फीस जमा करवाने की अवधि को बढ़ाया जाए। बीते दिनों निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रदेश सरकार ने लगाम कसते हुए फीस जमा करवाने की मियाद को 30 अप्रैल तक बढ़ाया था।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के दिशा निर्देशानुसार इस संदर्भ में सभी निजी स्कूलों को ईमेल की गई थी। आदेशों में स्पष्ट किया गया था कि प्रदेश के सभी आईसीएसई, सीबीएसई तथा हिमाचल प्रदेश से संबंध निजी स्कूलों को इन आदेशों की अनुपालना करनी होगी। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में कर्फ्यू लागू होने तथा देश में घोषित लॉकडाउन के चलते फीस जमा करवाने में पेश आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए यह फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद प्रदेश के कई निजी स्कूल अभिभावकों को एसएमएस कर आजकल ही फीस जमा करवाने को कह रहे हैं। जिसके चलते उच्च शिक्षा निदेशालय को वीरवार को चेतावनी पत्र जारी करने पड़े हैं। शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि आजकल पूरे प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति है, ऐसे में निजी स्कूल फीस जमा करवाने के लिए अभिभावकों पर बेवजह दबाव ना बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed