{"_id":"6a87ec215dcddde00e0a9261","slug":"himachal-education-department-gets-tough-orders-issued-to-provide-boiled-or-filtered-water-to-children-in-all-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग सख्त: हिमाचल के सभी सरकारी स्कूलों में उबला या फिल्टर पानी बच्चों को पिलाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग सख्त: हिमाचल के सभी सरकारी स्कूलों में उबला या फिल्टर पानी बच्चों को पिलाने के आदेश
Fri, 21 Aug 2026 11:42 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:42 AM IST
सार
स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी उपनिदेशकों, प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को मानसून के दौरान जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए तत्काल प्रभाव से विशेष एहतियाती कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन
निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के प्राथमिक स्कूल बाड़ी में खीर खाने के बाद छात्रों के बीमार पड़ने की घटना के बाद शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी उपनिदेशकों, प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को मानसून के दौरान जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए तत्काल प्रभाव से विशेष एहतियाती कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन
निदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में केवल सुरक्षित, फिल्टर या उबला हुआ पानी ही विद्यार्थियों कराया जाए। को उपलब्ध जिन स्कूलों में आरओ या वाटर प्यूरीफायर काम नहीं कर रहे हैं, वहां उपलब्ध स्कूल निधि से उनकी तत्काल मरम्मत या स्थापना
विज्ञापन
की जाए। जरूरत पड़ने पर विद्यार्थियों को घर से उबला पानी लाने की सलाह देने को भी कहा गया है। निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि 18 अगस्त को कुल्लू के जीपीएस बाड़ी स्कूल में मिड-डे मील के तहत परोसी गई खीर खाने के बाद कई छात्र बीमार हो गए थे। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि छात्रों की तबीयत खराब होने का कारण दूषित पानी हो सकता है।
विज्ञापन