फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal education board: Students of class ninth to 12 will appear in exam twice a year, notification issued

हिमाचल: नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी साल में दो बार देंगे परीक्षा, अधिसूचना जारी

Wed, 29 Sep 2021 10:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Sep 2021 10:43 PM IST
सार

 हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अब साल में दो बार परीक्षाएं होंगी। यह व्यवस्था वर्तमान शैक्षणिक सत्र से ही लागू हो जाएगी। इस साल नौवीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अब नवंबर माह में भी बोर्ड की परीक्षाएं देनी होंगी। यानी इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को अभी से बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी की लिए जुट जाना होगा।

विज्ञापन
himachal education board: Students of class ninth to 12 will appear in exam twice a year, notification issued
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए अब नौवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक साल में दो बार परीक्षाएं लेने की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को इस संदर्भ में अधिसूचना भी जारी कर दी है। नई शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत इस नई व्यवस्था से सेमेस्टर प्रणाली की शुरुआत हो गई है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अब साल में दो बार परीक्षाएं होंगी। यह व्यवस्था वर्तमान शैक्षणिक सत्र से ही लागू हो जाएगी। इस साल नौवीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अब नवंबर माह में भी बोर्ड की परीक्षाएं देनी होंगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उपभोक्ताओं को राहत: सरकारी राशन डिपुओं में नहीं बढ़ेंगे पैकेट बंद चीनी के दाम
विज्ञापन


यानी इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को अभी से बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी की लिए जुट जाना होगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत 5+3+3+4 पद्धति के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2021-22 की सेकेंडरी स्टेज की कक्षा नौवीं से 12वीं की परीक्षाएं टर्म-1 और टर्म-2 के आधार पर ली जाएंगी। इस व्यवस्था के तहत ये परीक्षाएं नवंबर 2021 और मार्च 2022 में आयोजित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये परीक्षाएं 50:50 पाठ्यक्रम के आधार पर होंगी। पाठ्यक्रम में गत शैक्षणिक सत्र 2020-21 के अनुसार 30 फीसदी की कटौती भी की जाएगी। गौरतलब है कि बोर्ड ने यह फैसला स्कूल बैग पॉलिसी-2020 के तहत लिया है, जिसका उद्देश्य बस्ते का वजन कम करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में गुरुवार आएंगे नौवीं और जमा एक के विद्यार्थी
उधर, हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में गुरुवार से नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की कक्षाएं लगेंगी। बुधवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की इस सप्ताह की आखिरी कक्षा लगी। इन विद्यार्थियों की नियमित कक्षा अब अगले सप्ताह चार से छह अक्तूबर तक लगेंगी। सरकार ने सप्ताह के पहले तीन दिन दसवीं और बारहवीं तथा शेष तीन दिनों में नौवीं और 11वीं कक्षा की कक्षाएं लगाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed