फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Day: State level function to be held in Chamba, CM Jairam will be present

हिमाचल दिवस: चंबा में होगा राज्यस्तरीय समारोह, सीएम जयराम रहेंगे मौजूद

Mon, 11 Apr 2022 08:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Apr 2022 08:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ स्पीकर विपिन परमार और वन मंत्री राकेश पठानिया भी समारोह में विशेष रूप से मौजूद होंगे। अन्य जिलों के कार्यक्रम भी तय किए गए हैं।

विज्ञापन
Himachal Day: State level function to be held in Chamba, CM Jairam will be present
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल को चंबा के चौगान मैदान में होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ स्पीकर विपिन परमार और वन मंत्री राकेश पठानिया भी समारोह में विशेष रूप से मौजूद होंगे। अन्य जिलों के कार्यक्रम भी तय किए गए हैं। इनमें ज्यादातर मंत्रियों की उन्हीं के जिलों में ड्यूटी लगाई गई है। ये इन समारोहों में राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण करेंगे। 

विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, मंडी, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज शिमला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी कांगड़ा, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति के केलांग और ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ऊना में मुख्य अतिथि होंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर कुल्लू, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल सोलन, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सिरमौर के नाहन और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग बिलासपुर में समारोह की अध्यक्षता करेंगे। 
विज्ञापन


उपाध्यक्ष हंसराज को किन्नौर भेजा 
किन्नौर के रिकांगपिओ में उपाध्यक्ष हंसराज समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वह अपने गृह जिला चंबा में नहीं होंगे। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह हमीरपुर में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 के बाद पहली बार चंबा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री
 राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के लिए कोरोना काल के बाद पहली बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चंबा आ रहे हैं। सीएम के चंबा दौरे को लेकर सरकार से असंतुष्ट चल रहे कर्मचारी वर्ग, आटसोर्स कर्मियों, पेंशनभोगियों सहित लोगों को हिमाचल दिवस पर बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद जग गई है। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed