{"_id":"4433ea3e56e1e360935b1f96fc4edab6","slug":"himachal-day-celebration-on-ridge-shimla-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिज पर दिखी संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिज पर दिखी संस्कृति की झलक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 16 Apr 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक रिज मैदान पर मंगलवार को मनाए गए 67वें हिमाचल दिवस समारोह में लोगों को पहाड़ी संस्कृति की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे शुरू हुए इस समारोह में सबसे पहले राज्यपाल उर्मिला सिंह ने पुलिस टुकड़ियों की सलामी ली और तिरंगा फहराया। परेड में पुलिस, होमगार्ड, फायर सर्विस के साथ साथ एनसीसी और एनएसएस के कैडेट्स भी शामिल हुए।
इसके बाद पुलिस की महिला बाइकर्स ने शानदार करतब दिखाए। रिज मैदान पर मौजूद हजारों लोगों और सैलानियों ने इनके जज्बे की जमकर सराहना की।
इस मौके पर पुलिस विभाग के डॉग स्क्वॉयड ने भी अपने करतब दिखाए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
समारोह के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इनमें आर्य समाज स्कूल, शेलेट डे स्कूल के अलावा शहर के बाकी स्कूलों ने शानदार प्रस्तुतियां दी।
पहाड़ी नाटियों पर भी प्रस्तुति दी गई जिसने सभी लोगों को झूमने पर मजबूर किया।
इस मौके पर नगर निगम महापौर संजय चौहान, उप महापौर टिकेन्द्र पंवर, मुख्य सचिव पी. मित्रा, डीजीपी संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसआर मरड़ी, सचिव सामान्य प्रशासन आरडी नज़ीम, उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा, एसपी अभिषेक दुल्लर, एचपीयू के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन