{"_id":"5d5d76da8ebc3e6c32581a2a","slug":"himachal-cs-bk-agrawal-appointed-as-secretary-lokayukta-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जाएंगे बीके अग्रवाल, लोकपाल के सचिव पद पर मिली नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जाएंगे बीके अग्रवाल, लोकपाल के सचिव पद पर मिली नियुक्ति
Wed, 21 Aug 2019 10:22 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Aug 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के मुख्य सचिव बीके अग्रवाल को केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी ने लोकपाल के सचिव के पद पर नियुक्ति प्रदान कर दी है। बुधवार को उनकी नियुक्ति के आदेश भी जारी हो गए।
विज्ञापन
इस आदेश में उनके अलावा केरल कैडर के अजय कुमार को सचिव रक्षा विभाग और कर्नाटक कैडर के आईएएस सुभाष चंद्रा को सचिव रक्षा उत्पादन विभाग का सचिव लगाया। अग्रवाल की केंद्र में सचिव पद पर नियुक्ति के साथ ही एक बार फिर प्रदेश के नए मुख्य सचिव के लिए दौड़ शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
वर्तमान में वरिष्ठता सूची में पूर्व मुख्य सचिव वीसी फारका सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, लेकिन वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पद संभालते ही उन्हें हटा दिया था। ऐसे में उनके इस पद पर दोबारा आसीन होने की संभावना कम हैं।
विज्ञापन
वहीं, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी अग्रवाल के बाद दूसरे वरिष्ठ आईएएस हैं, जो इस पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार अब उन्हें रिटायरमेंट से पहले मुख्य सचिव पद पर आसीन कर सौगात दे सकती है।
हालांकि उनका कार्यकाल भी इसी साल के अंत तक खत्म हो रहा है। हाल ही में अतिरिक्त मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी रहे अनिल कुमार खाची को भी केंद्र में नियुक्ति मिल चुकी है।
आशा राम सिहाग, अरविंद मेहता, संजीव गुप्ता पहले ही केंद्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में बाल्दी के अलावा प्रदेश में मौजूद सिर्फ अतिरिक्त मुख्य सचिव वन राम सुभग सिंह ही दौड़ में माने जा रहे हैं।