फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal covid vaccination news: covid vaccination to final year college students and school and college teachers on 28 and 29 june 2021

कोरोना टीकाकरण: अंतिम वर्ष के छात्रों, कॉलेज-स्कूल शिक्षकों को 28 और 29 जून को लगेगी वैक्सीन, निर्देश जारी

Thu, 24 Jun 2021 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 24 Jun 2021 05:27 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। 26 जून दोपहर एक बजे तक सभी जिला उपनिदेशकों से वैक्सीन लगवाने वालों की सूची मांगी गई है। 

विज्ञापन
himachal covid vaccination news:  covid vaccination to final year college students and school and college teachers on 28 and 29 june 2021
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के निजी और सरकारी कॉलेजों में जुलाई से शुरू होने जा रही परीक्षाओं से पहले सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर शिक्षकों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 28 और 29 जून को स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर शिक्षा विभाग प्रदेश भर में दो दिवसीय विशेष अभियान चलाएगा। 26 जून दोपहर एक बजे तक सभी जिला उपनिदेशकों से वैक्सीन लगवाने वालों की सूची मांगी गई है। 

विज्ञापन


अभियान के तहत स्कूल परिसरों में विशेष शिविर लगाकर प्रति केंद्र में 250 से 300 को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 18 साल से अधिक आयु के विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी वैक्सीन लगवा सकेंगे। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कॉलेज प्रिंसिपलों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई जाए।
विज्ञापन


एक जुलाई से शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में शिक्षकों और गैर शिक्षकों की हाजिरी भी अनिवार्य कर दी है। अधिकांश शिक्षक व गैर शिक्षक वैक्सीन लगवा चुके हैं। जिन्हें अभी वैक्सीन नहीं लगाई गई है, उन्हें भी 28 और 29 जून को टीका लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंशकालिक जलवाहकों, मिड डे मील वर्करों को भी लगेगा टीका
शिक्षा विभाग के दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान स्कूलों में कार्यरत अंशकालिक जलवाहकों और मिड डे मील वर्करों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। कॉलेजों में नियुक्त जलवाहकों को भी टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed