{"_id":"61a65de042eedb203d5b378d","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-30-november-student-tested-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में एक संक्रमित की मौत, 29 विद्यार्थियों समेत 102 पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में एक संक्रमित की मौत, 29 विद्यार्थियों समेत 102 पॉजिटिव मरीज
Tue, 30 Nov 2021 10:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Nov 2021 10:52 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई, जबकि 29 विद्यार्थियों समेत 102 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ताजा मामलों के साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 834 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश 102 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ताजा मामलों के साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 834 हो गई है। उधर, 49823 लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज जबकि 4643 लोगों को पहली डोज लगाई गई। इसके साथ ही प्रदेश में दूसरी डोज लगवाने वालों की कुल संख्या 51,69,628 हो गई है। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के 29 विद्यार्थियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
सोमवार को भी नवोदय स्कूल के पांच बच्चे संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आए अन्य बच्चों की सैंपलिंग की थी। इसमें मंगलवार को 29 बच्चे पॉजिटिव आए हैं। स्कूल में संक्रमितों का आंकड़ा 34 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल पहुंच कर सभी संक्रमित बच्चों को आइसोलेट कर दिया है। उनकी विशेष देखभाल और निगरानी की जा रही है। उपायुक्त मंडी और सीएमओ ने स्कूल पहुंच कर व्यवस्था की जांच की। मंगलवार को जिलेभर से 402 सैंपल की मेडिकल कॉलेज नेरचौक में जांच की गई।
विज्ञापन