{"_id":"60db4767a08fb33bce171854","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-29-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में एक कोरोना संक्रमित की मौत, 139 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में एक कोरोना संक्रमित की मौत, 139 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस
Wed, 30 Jun 2021 12:09 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:09 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 201980 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 196837 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 1654 रह गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में करीब 94 दिनों बाद कोरोना से मौत का आंकड़ा दो से कम हुआ है। दो दिनों से प्रदेश में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है।ऊना के 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। 26 मार्च को प्रदेश में एक संक्रमित की मौत हुई थी। बाद में आंकड़ा बढ़ता गया। इसके बाद 28 जून को एक संक्रमित की मौत हुई। वहीं, मंगलवार को भी एक संक्रमित की मौत हुई। उधर, प्रदेश में कोरोना के 139 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में 45, चंबा 23, ऊना 19, कांगड़ा 16, हमीरपुर 16, सोलन सात, सिरमौर पांच, किन्नौर पांच, कुल्लू दो और लाहौल-स्पीति में एक नया मामला आया है।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 203 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 201980 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 196837 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 1654 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3461 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 14917 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना सक्रिय केस 500 से कम हो गए हैं।
विज्ञापन
किस जिले मे कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 267
शिमला 246
सोलन 72
मंडी 199
चंबा 249
सिरमौर 75
ऊना 115
बिलासपुर 135
हमीरपुर 113
कुल्लू 130
किन्नौर 37
लाहौल-स्पीति 16