फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 26 october, student tested positive

कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 79 विद्यार्थियों समेत 249 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Tue, 26 Oct 2021 09:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Oct 2021 09:56 PM IST
सार

प्रदेश में 79 विद्यार्थियों समेत 249 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें अधिकतर विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के हैं। कांगड़ा जिले के स्कूलों में सबसे अधिक 59 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 26 october, student tested positive
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में कांगड़ा की दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, प्रदेश में 79 विद्यार्थियों समेत 249 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें अधिकतर विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के हैं। कांगड़ा जिले के स्कूलों में सबसे अधिक 59 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा जिला ऊना में सात, हमीरपुर सात, मंडी चार और बिलासपुर-शिमला में एक-एक विद्यार्थी पॉजिटिव आया है। कांगड़ा में दो शिक्षक भी पॉजिटिव आए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढें: हिमाचल: दिवाली पर छह दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, शिक्षा विभाग ने घोषित की छुट्टियां
विज्ञापन


प्रदेश में 27 सितंबर को विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने के बाद से अभी तक 321 विद्यार्थी संक्रमित हो चुके हैं। कांगड़ा जिला में रोजाना कोरोना संक्रमित विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। जिन स्कूलों में कोरोना संक्रमण के मामले मिल रहे हैं, वहां दो दिनों के लिए स्कूलों को बंद किया जा रहा है। उसी स्कूल में अधिक विद्यार्थियों के संक्रमित पाए जाने पर सात दिनों के लिए स्कूलों को बंद करने का प्रावधान है। उधर, मंगलवार को आठवीं से 12वीं कक्षा के 62 फीसदी विद्यार्थियों ने स्कूलों में हाजिरी भरी। आठवीं कक्षा में 59, नौवीं 63, 10वीं 64, 11वीं 62 और 12वीं कक्षा में 64 फीसदी विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में डेल्टा और डेल्टा प्लस भी सक्रिय
प्रदेश में कोरोना के डेल्टा और डेल्टा प्लस वैरियंट फिर सक्रिय हो गए हैं। वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वाले लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। पॉजिटिव स्कूली विद्यार्थियों में कौन सा वैरियंट है, इसकी जांच के लिए 70 सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने उपायुक्त और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संभावित तीसरी लहर को लेकर इंतजाम और कोरोना के प्रति सतर्क रहने पर लेकर चर्चा की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed