फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal education department declared diwali festival break from first to sixth november

हिमाचल: कोरोना की चेन तोड़ने के लिए स्कूलों-कालेजों में 31 अक्तूबर से सात नवंबर तक दिवाली की छुट्टियां

Tue, 26 Oct 2021 10:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Oct 2021 10:38 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने आठ दिनों की छुट्टियों का पैकेज तैयार किया है। उपचुनाव वाले क्षेत्रों मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के तहत आने वाले शिक्षण संस्थान 30 अक्तूबर से ही बंद हो जाएंगे। आठ नवंबर से स्कूलों में दोबारा नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।

विज्ञापन
himachal education department declared diwali festival break from first to sixth november
हिमाचल शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों-कॉलेजों में 31 अक्तूबर से सात नवंबर तक दिवाली की छुट्टियां रहेंगी। स्कूलों में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने आठ दिनों की छुट्टियों का पैकेज तैयार किया है। उपचुनाव वाले क्षेत्रों मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के तहत आने वाले शिक्षण संस्थान 30 अक्तूबर से ही बंद हो जाएंगे। आठ नवंबर से स्कूलों में दोबारा नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बीते एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दिवाली की छुट्टियों में आंशिक बदलाव करते हुए पूर्व निर्धारित पांच दिनों की छुट्टियों में पहली नवंबर का एक और दिन शामिल कर दिया है। इस एक दिन को शामिल करने से इन छुट्टियों से पहले और बाद में रविवार होने से आठ दिनों की छुट्टियों का पैकेज बन गया है। पांचवीं से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाने या न बुलाने का फैसला 6 या 7 नवंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में हो सकता है।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें: हिमाचल: प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम साफ, केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन


एसओएस विद्यार्थियों के लिए अंक सुधार परीक्षा करवाएगा शिक्षा बोर्ड
वहीं, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आगामी सत्र मार्च 2022 से एसओएस अभ्यर्थियों के लिए अंक सुधार की परीक्षा करवाएगा। इधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एसओएस की वार्षिक परीक्षाओं के लिए पंजीकरण की तिथियों का शेड्यूल भी जारी किया है। एक नवंबर से अभ्यर्थी एसओएस में आठवीं, दसवीं और जमा दो कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे।  बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि बोर्ड की ओर से एसओएस के अंतर्गत मार्च 2022 में करवाई जाने वाली आठवीं, दसवीं, जमा दो कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए तिथियों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने कहा कि फ्रेश एडमिशन, फ्रेश एडमिशन (डायरेक्ट एडमिशन), एडिशन विषय, री-अपीयर, इंप्रूवमेंट ऑफ परफोरमेंस के लिए बिना विलंब फीस के पहली से 30 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 500 रुपये विलंब फीस के साथ एक से 15 दिसंबर और 1000 रुपये विलंब फीस के साथ 16 से 31 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके अलावा सत्र मार्च 2022 के लिए एसओएस के अंतर्गत आठवीं, दसवीं और जमा दो कक्षाओं के लिए पीसीपी कक्षाएं लगेंगी। जिसके लिए भी तिथियों का निर्धारण हो गया है। फ्रेश एडमिशन, डायरेक्ट एडमिशन और एडिशनल विषय वाले आवेदनकर्ता की सत्र मार्च, 2022 की पीसीपी कक्षाएं तीन जनवरी, 2022 से 28 फरवरी 2022 के बीच होंगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथियों के बाद कोई भी आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed