{"_id":"6123cf048ebc3e79eb1952e6","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-23-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में पांच और संक्रमितों की मौत, 223 नए पॉजिटिव मरीज, जानें सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में पांच और संक्रमितों की मौत, 223 नए पॉजिटिव मरीज, जानें सक्रिय केस
Mon, 23 Aug 2021 10:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:08 PM IST
सार
हिमाचल में पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 2030 पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। चंबा जिले की 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला, कांगड़ा के 70 वर्षीय बुजुर्ग, शिमला के 74 वर्षीय बुजुर्ग और जिला मंडी के 65 वर्षीय व्यक्ति और 55 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में 233 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 2030 पहुंच गई है। इसमें जिला चंबा में 304, कांगड़ा 401, मंडी 438, शिमला 249, हमीरपुर 223, बिलासपुर 161, लाहौल-स्पीति 30, सोलन 55, किन्नौर 31, सिरमौर 31, ऊना 18 और किन्नौर में 31 मामले शामिल हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 3558 पहुंच गया है।
विज्ञापन