कोरोना: तीन संक्रमित महिलाओं की मौत, 229 नए पॉजिटिव मरीज, जानें सक्रिय केस
हिमाचल प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3637 पहुंच गया है। वहीं, अब तक कोरोना के 217140 मामले आ चुके हैं। इनमें से 211871 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1616 रह गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 177 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 10736 लोगों के सैंपल लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को तीन कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत हो गई। इनमें से हमीरपुर में 58 व 70 वर्षीय, जबकि ऊना में 70 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं प्रदेश में कोविड-19 के 229 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3637 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 217140 मामले आ चुके हैं। इनमें से 211871 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1616 रह गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 200, चंबा 38, हमीरपुर 364, कांगड़ा 363, किन्नौर 11, कुल्लू 29, लाहौल-स्पीति 13, मंडी 311, शिमला 174, सिरमौर चार, सोलन 23 और ऊना में 86 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 142 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 10535 लोगों के सैंपल लिए गए।
11 हजार ऑक्सीजन युक्त बिस्तर तैयार
वहीं, कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर प्रदेश सरकार ने 11 हजार ऑक्सीजन युक्त बिस्तर तैयार कर लिए हैं। इनमें एक हजार 80 आईसीयू बिस्तर शामिल हैं। कोरोना वार्ड में ऑक्सीजन लगाने और उतारने के लिए 14 सौ स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। ये पीडियाट्रिक्स वार्ड में सेवाएं देंगे। केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को कोरोना तीसरी लहर को लेकर अलर्ट किया गया है। इसको लेकर सरकार लगातार उपायुक्तों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से वर्चुअल बैठकें कर रही है। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह भी लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के मुताबिक हिमाचल में हर तरह के वैरियंट आ रहे हैं। 96 डेल्टा वैरियंट, बी -1 के 3, डेल्टा प्लस - 1, साउट वैरियंट - 1 आदि शामिल हैं। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश में सरकार को बंदिशों में ढील न देने की बात कही गई है। साथ ही अक्तूबर व नवंबर में तीसरी लहर संभावित है। इसको लेकर तैयारियां रखने को कहा गया है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि हिमाचल में कोरोना वैरियंट का ज्यादा असर नहीं है। हिमाचल मेें 18 साल से ऊपर के उम्र के लोगों को वैक्सीन लग गई है। संभावित तीसरी लहर के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। तीसरी लहर के चलते विभाग 60 हजार मरीज आने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।