फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 18 october

कोरोना: हिमाचल में पांच संक्रमितों की मौत, 30 बच्चों समेत 166 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस

Mon, 18 Oct 2021 09:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Oct 2021 09:17 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना के 221604 मामले आ चुके हैं। इनमें से 216608 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1270 रह गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 195 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 6783 लोगों के सैंपल लिए गए।
 
 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 18 october
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इनमें कांगड़ा के 87 व 75 बुजुर्ग, 43 वर्षीय महिला, मंडी के 87 वर्षीय बुजुर्ग और ऊना के 82 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में 30 बच्चों समेत 166 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऊना में 21, मंडी चार और बिलासपुर में पांच बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3709 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 221604 मामले आ चुके हैं।

विज्ञापन


इनमें से 216608 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1270 रह गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 79, चंबा नौ, हमीरपुर 269, कांगड़ा 451, किन्नौर चार, कुल्लू 25, लाहौल-स्पीति एक, मंडी 186, शिमला 84, सोलन 27 और ऊना में 133 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 195 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 6783 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


सिरमौर जिला हुआ कोरोना मुक्त
वहीं,  प्रदेश का सिरमौर जिला 19 माह बाद कोरोना मुक्त होगया है। अस्पताल में भर्ती दो मरीज ठीक होने से जिले में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या शून्य हो गई है। जिले में पिछले काफी समय से कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed