फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 16 july

हिमाचल में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत, 111 नए मामले, जानें सक्रिय केस

Fri, 16 Jul 2021 09:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Jul 2021 09:22 PM IST
सार

प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 204224 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 199582 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1136 हैं। प्रदेश में अब तक 3488 संक्रमितों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 16 july
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। शिमला में 55 और 36 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 111 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में 31, चंबा 30, शिमला 18, कांगड़ा 12, बिलासपुर 10, सोलन चार, हमीरपूर तीन, कुल्लू दो और ऊना में एक नया मामला आया है। 

विज्ञापन


वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 138 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 204224 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 199582 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1136 हैं। प्रदेश में अब तक 3488 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 14709 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


सोलन में डेल्टा वेरिएंट के 10 मामले आए
जिला सोलन में 10 लोगों में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट पाया गया है। इसका खुलासा जीनोम स्टडी में हुआ है। ये सैंपल जिला स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम आधार पर लगभग एक से डेढ़ माह पहले जांच के लिए भेजे थे। इनकी रिपोर्ट हाल ही में जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची है। राहत की बात यह है कि जिन लोगों में इस वेरिएंट की पुष्टि हुई है, वे पूरी तरह स्वस्थ है। हालांकि रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा       168
शिमला      169
सोलन        116
मंडी           198
चंबा          238
सिरमौर      11
ऊना           35
बिलासपुर   74
हमीरपुर     55
कुल्लू        48
किन्नौर     18
लाहौल-स्पीति 6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed