{"_id":"61684de6cdb2e3019a48da6e","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-14-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में चार संक्रमितों की मौत, 13 विद्यार्थियों समेत 182 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में चार संक्रमितों की मौत, 13 विद्यार्थियों समेत 182 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
Thu, 14 Oct 2021 09:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Oct 2021 09:04 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1387 पहुंच गया है। अब तक 3699 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में गुरुवार को कोरोना की जांच के लिए 6514 लोगों के सैंपल लिए गए। सरकारी स्कूलों के 13 विद्यार्थी गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इसमें जिला कांगड़ा के 63 वर्षीय व्यक्ति, 75 वर्षीय महिला, जिला मंडी की 66 वर्षीय महिला और 68 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। उधर, प्रदेश में 182 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1387 पहुंच गया है। अब तक 3699 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में गुरुवार को कोरोना की जांच के लिए 6514 लोगों के सैंपल लिए गए। वहीं, प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 13 विद्यार्थी गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। बिलासपुर में 2, चंबा में 1, कांगड़ा में 6, सोलन में 4 विद्यार्थी संक्रमित पाए गए। गुरुवार को स्कूलों में आठवीं से 12वीं कक्षा के 60 फीसदी विद्यार्थियों ने हाजिरी दर्ज करवाई। आठवीं कक्षा में गुरुवार को 54.38 फीसदी, नौवीं में 62, दसवीं में 64, 11वीं में 57 और 12वीं कक्षा में 63 फीसदी विद्यार्थी आए।
ये भी पढ़ें: मौसम: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आएगा बदलाव
वहीं, कोरोना को लेकर फील्ड में तैनात कर्मचारियों को वापस बुलाने की तैयारी चल रही है। वर्तमान में प्रदेश में डॉक्टरों, फार्मासिस्ट, नर्सों और अध्यापकों की फील्ड में ड्यूटियां लगाई हैं। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों कोरोना संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं। ऐसे में इन कर्मचारियों की अस्पतालों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में सेवाएं ली जाएंगी। अध्यापकों को भी वापस भेजा जाना है। विभाग का मानना है कि जहां उपचुनाव होना है, वहां तैनात कर्मचारियों को वापस नहीं बुलाया जाएगा। अन्य जिलों में भी एक साथ नहीं, बल्कि धीर-धीरे फील्ड में तैनात कर्मचारी वापस बुलाए जाएंगे। अगर प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते हैं या तीसरी लहर आती है तो ऐसी स्थिति में इन कर्मचारियों को वापस भेजा जाएगा। जिला उपायुक्तों ने भी सरकार से स्टाफ को वापस बुलाने की पैरवी की है। हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में कोरोना का एक भी गंभीर मामला नहीं है।