फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 14 june, new cases decreased

हिमाचल में नौ कोरोना संक्रमितों की मौत, 310 नए पॉजिटिव, सक्रिय केस पांच हजार से कम

Mon, 14 Jun 2021 10:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Jun 2021 10:51 PM IST
सार

राज्य में कोरोना मामले की सकारात्मकता दर पिछले सप्ताह यानी सात सात से 13 जून तक  2.4 फीसदी रही।  राज्य में पिछले सप्ताह कुल 142357 टेस्ट किए गए, जो कि अब तक की सर्वोच्च साप्ताहिक उपलब्धि है। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 14  june, new cases decreased
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को नौ और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। मंडी जिले में तीन, कांगड़ा दो, शिमला दो,  ऊना और सिरमौर में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में 310 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। इनमें से कांगड़ा 80, मंडी 54, चंबा 38, शिमला 27, हमीरपुर 25, बिलासुपर 22, सिरमौर 14, ऊना 13, किन्नौर 13, सोलन 11, कुल्लू नौ और लाहौल-स्पीति में चार नए मामले आए हैं। वहीं, राज्य में कोरोना सकारात्मकता दर पिछले सप्ताह यानी सात से 13 जून तक 2.4 फीसदी रही।

विज्ञापन


 राज्य में बीते सप्ताह कुल 142357 टेस्ट किए गए, जोकि अब तक की सर्वोच्च साप्ताहिक उपलब्धि है। जिला चंबा और किन्नौर ने उच्च सकारात्मकता दर 4.2 और 4.0 दर्ज की गई जोकि राज्य के औसत 2.4 फीसदी से अधिक है।  इसके अलावा जिला शिमला, सिरमौर और  कांगड़ा में भी कोरोना सकारात्मकता दर राज्य से अधिक रही।  वहीं, जिला बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी और ऊना में यह दर राज्य की औसत दर से कम रही। इनमें से लाहौल-स्पीति ने 165 मामलों के साथ सबसे कम1.9 की सकारात्मकता दर दर्ज की गई। 
विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 664 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 198876 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 191041 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 4432 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3382 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 18843 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के सभी जिलों में सक्रिय मामले एक हजार से नीचे आए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा        978
शिमला        462
सोलन          290
मंडी            672
चंबा            517
सिरमौर        280
ऊना            366
बिलासपुर      107
हमीरपुर        357
कुल्लू            213
किन्नौर         131
लाहौल-स्पीति  59

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed