{"_id":"60e879168ebc3ef6251956f7","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-09-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत, 186 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत, 186 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस
Fri, 09 Jul 2021 09:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 Jul 2021 09:58 PM IST
सार
अब हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 203425 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 198570 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1359 हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। मंडी और चंबा में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में 186 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में 37, सोलन 35, चंबा 36, कांगड़ा 21, बिलासपुर 18, शिमला 14, हमीरपुर आठ, कुल्लू आठ, ऊना सात, किन्नौर में तीन नए मामले आए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 127 मरीज ठीक हुए हैं। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 203425 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 198570 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1359 हैं। प्रदेश में अब तक 3471 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 15127 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
जिला कांगड़ा इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां कुल 46012 कोविड के मामले पाए गए हैं, जिनमें से 44807 स्वस्थ हो गए हैं, जबकि 1033 लोगों की इस महामारी से मृत्यु हुई है। जिला मंडी दूसरा सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां पर कोरोना के 27332 पॉजिटिव मामले पाए गए और 393 लोगों की मृत्यु हुई है। जिला शिमला में कोविड महामारी से 599 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रभाव कम हुआ है।
विज्ञापन