फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 03 september

कोरोना: हिमाचल में चार संक्रमितों की मौत, 174 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, जानें सक्रिय मामले

Fri, 03 Sep 2021 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Sep 2021 07:56 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3592 पहुंच गया है। वहीं, अब तक कोरोना के 214193 मामले आ चुके हैं। इनमें से 208815 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1767 रह गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 206 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9859 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 03 september
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में 87 वर्षीय, 72 वर्षीय, 61 वर्षीय परुष व 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश के कोरोना के 174 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3592 पहुंच गया है। वहीं, अब तक कोरोना के 214193 मामले आ चुके हैं। इनमें से 208815 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1767 रह गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 116, चंबा 121, हमीरपुर 249, कांगड़ा 360, किन्नौर 31, कुल्लू 89, लाहौल-स्पीति 37, मंडी 370, शिमला 251, सिरमौर 15, सोलन 79 और ऊना में 49 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 206 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9859 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


मृत्यु दर बढ़कर 1.70 फीसदी हुई
वहीं, प्रदेश में मृत्यु दर 1.68 से बढ़कर 1.70 फीसदी हो गई है। मौत के आंकड़ों में इजाफा होने से यह वायरस फिर से विकराल रूप धारण करने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए फिर से अलर्ट किया है। बीते सप्ताह से प्रदेश में तीन से छह लोगों की मौत हो रही है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी का कहना है कि प्रदेश सरकार का मानना है कि हिमाचल में कोरोना से उन लोगों की मौत हो रही है जो पहले से ही अन्य बीमारी से ग्रसित थे, दूसरे अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों लोगों की भी मौत हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अभी भी इस बीमारी को लेकर अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं। स्थिति गंभीर होने के बाद अस्पताल में पहुंचते है। इस कारण इनको बचाना मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन


दिव्यांगों और बुजुर्गों को घर-द्वार लगेगी कोरोना वैक्सीन 
वहीं चंबा में दिव्यांगों, बुजुर्गों और बिस्तरों से उठने में लाचार लोगों को घर-द्वार कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले के पांगी और भरमौर ब्लॉक को छोड़कर शेष पांच ब्लॉकों में एंबुलेंस टीमें चलाई गई हैं। कोरोना पंजीकरण और टीकाकरण सेंटरों तक पहुंचने में लाचार लोगों को घर-द्वार टीकाकरण सुनिश्चित करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह पहल की है।  गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी तत्परता से कार्य करने में जुटा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण केंद्र निर्धारित करने के साथ ही अब शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके तहत अब दिव्यांगों, बुजुर्गों और बिस्तर से न उठने वाले लोगों को घर-द्वार ही कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चूड़ी, किहार, पुखरी, समोट और तीसा में 12 एंबुलेंस टीमें बनाई गई हैं। तीन सदस्यों की इस टीम में वैक्सीनेटर, पंजीकरणकर्ता और आशा वर्कर शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो पंचायत स्तर पर दिव्यांग, बुजुर्गों और बिस्तर से न उठ पाने वाले लोगों की जानकारी बीडीओ और पंचायत प्रतिनिधि के माध्यम से एकत्रित की जाती है। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि दिव्यांगों, बुजुर्गों और बिस्तर से न उठ पाने वाले लोगों को घर-द्वार टीकाकरण करवाने के लिए मोबाइल टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पांगी और भरमौर में टीकाकरण पूरा हो चुका है। ऐसे में शेष पांच ब्लॉकों में 12 मोबाइल टीमें रोजाना दिव्यांगों, बुजुर्गों और बिस्तर से न उठ पाने वाले लोगों को घर-द्वार टीका लगाने के लिए जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed