फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 03 december

कोरोना: हिमाचल में दो और संक्रमितों की मौत, 50 नए मामले

Fri, 03 Dec 2021 08:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Dec 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 03 december
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को  दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। हमीरपुर के 60 वर्षीय और शिमला के 75 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 797 रह गई है। मौत का आंकड़ा 3835 पहुंच गया है। शुक्रवार को प्रदेश में 4233 लोगों की सैंपलिंग हुई। 

विज्ञापन

मंडी जिले में 98 फीसदी को लगा दी वैक्सीन की दूसरी डोज 

वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के अलर्ट के बीच जिला स्वास्थ्य विभाग ने मंडी में लक्षित आबादी में से 98 फीसदी को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगा दी है। शेष दो फीसदी को स्वास्थ्य विभाग तलाश रहा है। ये वे प्रवासी लोग बताए जा रहे हैं, जो पहली डोज लगाने के बाद किसी अन्य स्थान पर चले गए हैं। इन्हें ढूंढने के लिए अभियान छेड़ा जा रहा है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। शुक्रवार को जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल भंगरोटू का दौरा किया और अस्पताल प्रबंधन से ओमिक्रॉन की किसी भी संभावना से निपटने को लेकर पूर्व तैयारियों का ब्योरा लिया।

विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल में मरीजों के उपचार और देखभाल की व्यवस्था जानने के अलावा ऑक्सीजन प्लांट सहित अन्य प्रबंधों की जानकारी ली। मंत्री ने सभी से सतर्कता और बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सा उपअधीक्षक डॉ. राकेश मोहन ने जलशक्ति मंत्री को कोविड अस्पताल भंगरोटू में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का ब्योरा दिया। कहा कि मंडी समेत पूरे हिमाचल में ओमिक्रॉन का कोई मामला नहीं आया है। मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल भंगरोटू में वर्तमान में केवल चार मरीज उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed