फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 01 june, Cases active in eight districts below 1000

हिमाचल में 39 कोरोना संक्रमितों की मौत, 973 नए पॉजिटिव, आठ जिलों में सक्रिय केस 1000 से नीचे पहुंचे

Tue, 01 Jun 2021 09:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Jun 2021 09:54 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 191251 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 175657 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 12407 रह गए हैं।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 01 june, Cases active in eight districts below 1000
कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य कर्मी ने लिया सैंपल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 39 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 12, शिमला छह, हमीपुर पांच, मंडी चार, सोलन तीन, बिलासपुर दो, ऊना दो, कुल्लू दो, लाहौल-स्पीति, चंबा और सिरमौर में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में कोरोना के 973 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 301, मंडी 95,  ऊना 84, सोलन 81, चंबा 86, सिरमौर 70, हमीरपुर 66, कुल्लू 56, शिमला 73, बिलासपुर 35, लाहौल-स्पीति 14 और किन्नौर में 12 नए मामले आए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 2097 लोगों ने कोरोना को मात दी। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 191251 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 175657 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 12407 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3165 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 13493 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


आठ जिलों में एक्टिव मामले 1000 से नीचे
शिमला। प्रदेश के आठ जिलों में कोरोना के एक्टिव मामले 1000 से नीचे आ गए हैं। कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन जिले में ही 1000-1000 से ज्यादा मरीज हैं। उम्मीद की जा रही है कि आगामी 10 दिनों में प्रदेश भर में एक्टिव मरीजों की संख्या 5000 तक पहुंच सकती है। 10 से 16 मई के बीच प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा थी। कांगड़ा जिला में तो यह आंकड़ा 11 हजार पहुंच गया था। अस्पतालों में बिस्तरों की कमी शुरू हो गई थी। पिछले कुछ दिनों से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए आने वाले मरीजों से ज्यादा रही। नतीजतन, अब राज्य में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 13 हजार से कम हो गया है। 
विज्ञापन


किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा     3285 
शिमला    1320 
सोलन    1301 
मंडी    1231
चंबा     976
सिरमौर     925
ऊना     914 
बिलासपुर     619 
हमीरपुर    827
कुल्लू     540
किन्नौर     374 
लाहौल स्पीति   95


बार काउंसिल के चेयरमैन का निधन 
हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन रमाकांत शर्मा का मंगलवार को आईजीएमसी में निधन हो गया। यह जानकारी आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद वह कोविड आईसीयू में दाखिल रहे। इसके बाद कोविड निगेटिव होने पर उन्हें जनरल आईसीयू में दाखिल किया था। यहां मंगलवार को इनका निधन हो गया। कहा कि कोविड की वजह से उनके फेफड़े काफी खराब हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed