फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 01 december

कोरोना: हिमाचल में संक्रमित महिला की मौत, 64 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Wed, 01 Dec 2021 09:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Dec 2021 09:32 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3832 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 227269 मामले आ चुके हैं। इनमें से 222556 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले घटकर 864 रह गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 43 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 5401 लोगों के सैंपल लिए गए।
 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 01 december
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। हमीरपुर में 60 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में 64 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3832 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 227269 मामले आ चुके हैं। इनमें से 222556 ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


कोरोना सक्रिय मामले घटकर 864 रह गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 29, चंबा 17, हमीरपुर 117, कांगड़ा 274, किन्नौर पांच, कुल्लू पांच, लाहौल-स्पीति शून्य, मंडी 84, शिमला 179, सिरमौर चार, सोलन 59 और ऊना में 91  सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 43 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 5401 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


कोविड टेस्ट के लिए सेरी मंच पर बन रहा काउंटर
मंडी शहर के लोगों को अब कोरोना टेस्ट के लिए अस्पतालों के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। जल्द ही सेरी मंच पर कोरोना के सैंपल लेने के लिए अस्थाई काउंटर की व्यवस्था की जा रही है। यहां रिपोर्ट भी तुरंत मिल जाएगी। शहर के बीचोंबीच सेरी मंच पर सैंपलिंग की दिन भर सुविधा मिलेगी। यहां कोई भी सैंपल दे सकता है। शेड निर्माण तेज गति से हो रहा है। जल्द ही लोगों की सुविधा के लिए इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। वे लोगों के सैंपल लेंगे और उन्हें रिपोर्ट भी देंगे। एडीएम राजीव कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश थे कि कोरोना की गंभीरता को देखते हुए शहर के बीचोंबीच लोगों को कोरोना टेस्ट की सुविधा दी जाए, ताकि उन्हें इधर-उधर न जाना पड़े। एमओएच डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि जल्द ही सेंटर में कोरोना टेस्ट की सुविधा शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed