{"_id":"60fc4ee18ebc3e57fa7c45fb","slug":"himachal-congress-will-organize-a-meeting-on-27-regarding-mandi-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी उपचुनाव को लेकर हिमाचल कांग्रेस 27 को आयोजित करेगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी उपचुनाव को लेकर हिमाचल कांग्रेस 27 को आयोजित करेगी बैठक
Sat, 24 Jul 2021 11:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:03 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने शनिवार को यहां बताया कि कांग्रेस की ओर से मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए मनोनीत पार्टी पर्यवेक्षक नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी, सुखविंद्र सिंह सुक्खू और गंगूराम मुसाफिर इस बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर हिमाचल कांग्रेस की बैठक 27 जुलाई को सुबह 11:30 बजे मंडी के पार्टी कार्यालय गांधी भवन में होगी। बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर मंथन हो सकता है।प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने शनिवार को यहां बताया कि कांग्रेस की ओर से मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए मनोनीत पार्टी पर्यवेक्षक नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी, सुखविंद्र सिंह सुक्खू और गंगूराम मुसाफिर इस बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में क्षेत्र के नेताओं विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने जिलास्तर पर लगाए प्रभारी और सह प्रभारी
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कांग्रेस सेवादल के सचिवों और सह सचिवों को जिलावार प्रभारी और सह प्रभारी लगाया है। प्रभारी और सह प्रभारी अपने-अपने जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर जिलास्तर पर कांग्रेस सेवादल के कार्यों की समीक्षा करेंगे। जिला शिमला ग्रामीण से राजेश शर्मा प्रभारी और प्रकाश चंद महाजन सह प्रभारी, शिमला शहरी से तारा मोयन प्रभारी और अजय शर्मा सह प्रभारी, सोलन संदीप बत्रा प्रभारी और सत्या चौहान सह प्रभारी, सिरमौर राजेंद्र शर्मा प्रभारी और आशा गुप्ता सह प्रभारी लगाए हैं।
विज्ञापन
ऊना में पुरुषोत्तम प्रकाश प्रभारी और कमल शर्मा सह प्रभारी, कांगड़ा रविंद्र पाल सिंह प्रभारी और सुंदर बाला सह प्रभारी, चंबा विक्रम चौधरी प्रभारी और वीरेंद्र ठाकुर सह प्रभारी, मंडी कैप्टन दलीप कटोच प्रभारी और त्रिलोक चंद सहप्रभारी, कुल्लू सुरेंद्र वर्मा प्रभारी और राकेश नेगी सह प्रभारी, लाहौल-स्पीति थरवन पलारसा प्रभारी और राजेश शर्मा सह प्रभारी, किन्नौर भूमि देव शर्मा प्रभारी और सुनील शर्मा सह प्रभारी, हमीरपुर सोहराब कालिया प्रभारी और राकेश शर्मा सह प्रभारी, बिलासपुर डॉ. विजय कपिल प्रभारी और सुनीता ठाकुर सह प्रभारी बनाए हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। अनुराग शर्मा ने कहा कि नवनियुक्त प्रभारी और सह प्रभारी अपने-अपने जिलाध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर हर महीने के अंत तक जिले की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर प्रदेश कार्यालय को भेजेंगे।
विज्ञापन