फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress will agitate if schools are closed: Vikramaditya

स्कूल बंद किए तो आंदोलन करेगी हिमाचल कांग्रेस: विक्रमादित्य

Mon, 30 Sep 2019 05:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 30 Sep 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
Himachal Congress will agitate if schools are closed: Vikramaditya
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में पूर्व कांग्रेस सरकार के खोले गए किसी स्कूल को  बंद करने के प्रदेश सरकार के निर्णय का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार ने लोगों की मांग पर ही स्कूल खोले थे।

विज्ञापन


अब अगर उन्हें किसी भी प्रकार से बंद करने का सरकार कोई फैसला लेती है तो इसे जनविरोधी मानते हुए कांग्रेस विरोध करेगी। इसमें किसी भी प्रकार की कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए। सरकार से आग्रह किया है कि वह जल्दबाजी में ऐसा कोई फैसला न ले, जिससे प्रदेश में कोई आंदोलन खड़ा हो।
विज्ञापन


अगर सरकार ने ऐसा कोई भी कदम उठाया या कोई भी स्कूल बंद किया तो कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करेगी। एक तरफ  सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है तो दूसरी तरफ  उनके लिए खोले गए स्कूलों को बंद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की आवश्यकता और लोगों की मांगों को देखते हुए इसे स्कूलों को खोला है। शिक्षण संस्थानों में किसी भी प्रकार की कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए। प्रदेश में जो स्कूल और अन्य कोई भी संस्थान खोले गए है, उन्हें बंद करने की जगह ओर मजबूत किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed