{"_id":"5d404e648ebc3e6cf805f410","slug":"himachal-congress-secretary-hirs-pal-thakur-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कांग्रेस सचिव हीरा पाल ने दिया इस्तीफा, राठौर पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कांग्रेस सचिव हीरा पाल ने दिया इस्तीफा, राठौर पर लगाए गंभीर आरोप
Tue, 30 Jul 2019 07:37 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Jul 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव हीरा पाल ठाकुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि जब से कुलदीप राठौर ने कमान संभाली है, तब से पार्टी का ग्राफ गिर रहा है।
विज्ञापन
छह माह के कार्यकाल में राठौर पार्टी को मजबूत करने के लिए कोई कार्य नहीं कर पाए। इसी वजह से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के गढ़ रहे हिमाचल में पार्टी की दुर्गति हुई है। उन्होंने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को कोई नहीं पूछ रहा है।
विज्ञापन
दलबदलुओं को प्रथम पंक्ति में स्थान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह अब मान-सम्मान के साथ एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे। उधर, इस मामले में प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि हीरा पाल वर्तमान में प्रदेश सचिव नहीं हैं। ऐसी स्थिति उनके इस्तीफा देने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन