फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Congress's factionalism at the peak

कांग्रेस का कल्चर बनी गुटबाजी चरम पर, कैसे खोलेंगे लोकसभा चुनाव में खाता

Fri, 18 Jan 2019 10:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Jan 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
himachal Congress's  factionalism at the peak

हिमाचल में कांग्रेस का कल्चर बन चुकी गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कैसे अपना खाता खोलेगी? यह इसके सामने बड़ा यक्ष प्रश्न है। राहुल गांधी का भरोसा जीतने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठते ही कुलदीप सिंह राठौर के लिए संगठन को एकजुट करना सिरदर्दी बन गया है।

विज्ञापन


राठौर की अभिनंदन रैली में अनुशासनहीनता की धमकी देना कांग्रेस के दो गुटों ने मजाक की तरह ले लिया। प्रभारी रजनी पाटिल की चेतावनियों को तो कांग्रेेस के ये खेमे शुरू से ही हल्के में ले रहे हैं।   
विज्ञापन


दो-तीन महीनों के बाद लोकसभा चुनाव है। पिछले कई सालों से वीरभद्र-सुक्खू के बीच चल रही जुबानी लड़ाई के बीच ही एक  वर्ष पहले विधानसभा चुनाव मेें कांग्रेस की 68 में से 21 सीटों पर सिमटकर बुरी तरह से हार हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस इस लड़ाई मेें भाजपा की चिंता को ही कम कर रही

himachal Congress's  factionalism at the peak

इससे पहले ही मोदी लहर के बीच लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का हिमाचल में अपनी सरकार रहते चारों सीटों पर सूपड़ा साफ हो गया था। अब मोदी मैजिक को धूमिल मान रहे प्रदेश कांग्रेस नेता जहां आगामी लोकसभा चुनाव में चारों सीटें फतह कर लेने की बातें कर रहे हैं, वहीं खुद खतरनाक गुटबाजी में ही धंसे हुए हैं।

कांग्रेस के ये नेता भाजपा से ज्यादा अपनों पर न केवल कीचड़ ही उछालते आए हैं, बल्कि वीरवार को तो लहूलुहान करने को उतारू हो गए हैं। कुल मिलाकर कांग्रेस इस लड़ाई मेें भाजपा की चिंता को ही कम कर रही है। 

कांग्रेस में पहले भी हो चुकी ऐसी घटनाएं

himachal Congress's  factionalism at the peak

कांग्रेस पार्टी के अंदर इस तरह घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। सात साल पहले कांग्रेस प्रभारी चौधरी बीरेंद्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस के एक गुट के युवा नेता कांग्रेस कार्यालय के बाहर ही नारेबाजी करते रहे।

बाद में निष्कासित भी हुए। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर के साथ भी कांग्रेस का एक खेमा धक्कामुक्की कर चुका है। कांग्रेस के केंद्रीय नेता आनंद शर्मा के साथ भी झड़प हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed