फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress protested against giving jobs to outsiders

बाहरी लोगों को नौकरी देने के खिलाफ फूटा हिमाचल कांग्रेस का गुस्सा, प्रदेश भर में किया प्रदर्शन

Tue, 28 Sep 2021 07:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Sep 2021 07:45 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार पर सरकारी नौकरियां बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के बेरोजगारों के साथ एक बड़ा अन्याय कर रही है। पहले प्रदेश सचिवालय में बाहरी लोगों की नियुक्तियां की और अब राज्य विद्युत परिषद में 13 जूनियर इंजीनियर भर्ती कर दिए है। 

विज्ञापन
Himachal Congress protested against giving jobs to outsiders
शिमला में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश भर में उपायुक्त कार्यालयों के बाहर सरकारी नौकरियों में दूसरे राज्यों के लोगों की नियुक्तियों और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन किया और सकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिमला जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहरी के संयुक्त तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया। राठौर ने सरकार पर सरकारी नौकरियां बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के बेरोजगारों के साथ एक बड़ा अन्याय कर रही है। पहले प्रदेश सचिवालय में बाहरी लोगों की नियुक्तियां की और अब राज्य विद्युत परिषद में 13 जूनियर इंजीनियर भर्ती कर दिए है। 

विज्ञापन


 प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। 15 लाख तो रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हैं। सरकार के पास गैर पंजीकृत का कोई भी आंकड़ा उपलब्ध नहीं है कि प्रदेश में बेरोजगारी की वास्तविक स्थिति क्या है। कोविड के चलते लाखो युवा बेरोजगार हुए है। प्रदेश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को कोसते हुए कहा कि सरकार ने अपने चार साल के इस शासनकाल में कुछ नहीं किया। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी जयराम सरकार पर हमला करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाली प्रदेश सरकार के चारों पहिए अलग दिशा में दौड़ रहे हैं। बागवानों और बेरोजगारों के साथ जो अन्याय सरकार ने किया है, वह सब अब इसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।  शिमला जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा और शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारों के साथ खड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed