फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress President said Spent my entire life in Congress I can not say what will happen tomorrow

Pratibha Singh: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- पूरा जीवन कांग्रेस में बिताया, कल क्या होगा, नहीं कह सकती

Fri, 01 Mar 2024 10:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Mar 2024 10:02 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह बागी विधायकों का नाराज होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी विधायकों की मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया, उनकी बात तक नहीं सुनी गई।

विज्ञापन
Himachal Congress President said Spent my entire life in Congress I can not say what will happen tomorrow
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी में बिताया है। उनकी शुरुआत कांग्रेस पार्टी से हुई है। वे कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं। कल क्या होगा, अभी वह नहीं कह सकतीं। उनका भाजपा में जाने का कोई विचार नहीं है।

विज्ञापन

शुक्रवार को हॉलीलाज शिमला में मीडिया से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा के टिकट पर मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा, वे भाजपा के संपर्क में भी नहीं हैं। भगवान जानें, आगे क्या स्थिति बनती है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व किसे टिकट देना चाहता है, इस पर अभी विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रही हैं। वह जल्द ही दिल्ली जाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात कर प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों से अवगत करवाएंगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने को जमीन नहीं देने को लेकर प्रतिभा सिंह का दर्द फिर छलका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रिज मैदान पर प्रतिमा लगाने की मांग सिर्फ उनके परिवार की नहीं थी, प्रदेश की जनता यह मांग कर रही है लेकिन प्रतिमा को स्थापित नहीं किया। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ही नहीं, अधिकांश मंत्रियों को विभागों में काम करने की पूरी शक्ति नहीं दी गई है। जब किसी को मंत्री बनाया था, तो उसे काम करने की पूरी स्वतंत्रता भी देनी चाहिए थी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि हाईकमान की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक लौट गए हैं। अब पार्टी की ओर से शिमला में बनी सहमति पर क्या फैसला लिया जाता है, उसके बाद ही आगामी स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

छह बागी विधायकों का नाराज होना स्वाभाविक
प्रतिभा सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह बागी विधायकों का नाराज होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी विधायकों की मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया, उनकी बात तक नहीं सुनी गई। तबादलों, रोजगार सहित कुछ छोटी-छोटी मांगों की अनदेखी की गई। ऐसे में उनका परेशान होना स्वाभाविक है।

कांग्रेस को संगठित और मजबूत करने की जरूरत
प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनका मुकाबला भाजपा से है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत और संगठित करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री सुक्खू तक अपनी बात पहुंचा दी है और उनसे संगठन को मजबूत करने को कहा है।

हर व्यक्ति करता है बचाव का प्रयास
प्रतिभा सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति अपने बचाव के लिए प्रयास करता है। निष्कासित विधायक भी कोर्ट जाएंगे। पार्टी के बागी विधायक अभी कड़ी सुरक्षा में हैं, ऐसे में उनसे संपर्क कैसे किया जा सकता है। प्रतिभा सिंह ने दोहराया कि मुख्यमंत्री ने अगर विधायक राजेंद्र राणा की बात समय रहते सुन ली होती तो शायद आज ऐसी स्थिति न होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed