{"_id":"645f4f2148e2491ebd072ef7","slug":"himachal-congress-president-pratibha-singh-statement-on-karnataka-election-results-2023-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: कर्नाटक में जीत पर प्रतिभा बोलीं- देश के अन्य राज्यों में भी जीत का परचम लहराएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: कर्नाटक में जीत पर प्रतिभा बोलीं- देश के अन्य राज्यों में भी जीत का परचम लहराएगी कांग्रेस
Sun, 14 May 2023 11:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 14 May 2023 11:30 AM IST
सार
प्रतिभा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोगों ने भाजपा की ध्रुवीकरण की राजनीति को पूरी तरह ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित सभी नेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है।
विज्ञापन
देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी। प्रतिभा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोगों ने भाजपा की ध्रुवीकरण की राजनीति को पूरी तरह ठुकरा दिया है। हिमाचल के बाद कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत से साबित हो गया है कि देश में भाजपा के खिलाफ हवा चल पड़ी है।
विज्ञापन
हिमाचल से शुरू हुआ जीत का सिलसिला रुकने वाला नहीं
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता एवं ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी जताई है। कहा कि हिमाचल से शुरू हुआ जीत का सिलसिला अब रुकने वाला नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सभी नेताओं को बधाई दी हैं। राठौर ने शनिवार को दिल्ली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राठौर ने कर्नाटक के मतदाताओं का भी आभार जताया।