फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress president kuldeep rathore team members from shimla

राठौर की टीम में शिमला संसदीय क्षेत्र को मिली तरजीह

Wed, 06 Feb 2019 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 06 Feb 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
himachal congress president kuldeep rathore team members from shimla

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जंबो कार्यकारिणी बनाकर नया इतिहास रचा है। इतनी बड़ी टीम प्रदेश कांग्रेस में पहले कभी नहीं खड़ी हुई। या यूं कहा जाए कि पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की टीम के पदाधिकारियों को हटाए बिना नए पदाधिकारियों की ताजपोशी कर दी गई है।

विज्ञापन


यानी राठौर को लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी और सुखविंद्र की टीम को साथ लेकर काम करना होगा। नई टीम बनने के साथ ही रोचक तथ्य यह भी सामने आया है कि राठौर की नई टीम में शिमला संसदीय क्षेत्र को ज्यादा तरजीह दी गई है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू की टीम को प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर छेड़ पाए। हाईकमान के दबाव के कारण  सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बनाए पदाधिकारियों को नहीं हटाया जा  सका है। प्रदेश कार्यकारिणी में नए सदस्य शामिल करने के बाद जंबो कार्यकारिणी खड़ी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

himachal congress president kuldeep rathore team members from shimla

बताते हैं कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 51 सचिव अब सचिवों की कुल संख्या 68 पहुंच गई है। सुक्खू ने महासचिव 15 बनाए थे और अब 18 बनाए हैं। पहले 7 उपाध्यक्ष बनाए थे और अब कुल 15 उपाध्यक्ष बने हैं। 

राठौर ने नई कार्यकारिणी में शिमला संसदीय क्षेत्र का दबदबा बनाकर रखा है। बताते हैं कि शिमला संसदीय क्षेत्र से 9 महासचिव, 7 उपाध्यक्ष और 26 सचिवों की नियुक्ति की गई है। 

प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर कहते हैं कि उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी का कोई पदाधिकारी नहीं हटाया। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है और इन पदाधिकारियों को जिम्मेवारी शीघ्र दी जाएगी। युवा कांग्रेस के दो पूर्व अध्यक्षों और एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष को पार्टी में दायित्व दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed