फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress president kuldeep rathore statement over modi govt

मोदी लोगों को बताएं, कितने वादे किए पूरे: कुलदीप राठौर

Mon, 11 Mar 2019 06:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Mar 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
himachal congress president kuldeep rathore statement over modi govt
कुलदीप राठौर

प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि 2014 के चुनाव में देश की जनता से किए गए कितने वादे उन्होंने पूरे किए। विदेशों से कितना काला धन वापस आया। कितनों के खातों में 15 लाख डाले गए।

विज्ञापन


कितने बेरोजगारों को रोजगार दिया। मोदी ने हर साल दो करोड़ को रोजगार देने का वादा किया था। जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब देश से वोट मांगने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


देश में झूठ बोल कर लोगों को गुमराह कर उन्होंने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया और सत्ता पर काबिज हुए। मोदी के शासन काल में न तो सीमाएं सुरक्षित रही, ओर न ही देश। उड़ी ओर पुलवामा जैसी घटनाओं ने देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राठौर ने कहा है कि बैंकों का करोड़ों रुपये डकार कर भाजपा के सहयोगी कैसे विदेश भाग गए? उन्हें किसने भगाया, किन भाजपा नेता का उनको संरक्षण था? इसका भी उन्हें जवाब देना होगा। देश में बगैर सोचे समझे नोट बंदी कर किसे लाभ पहुंचाया गया? राफेल डील में अंबानी कहां से आ गया। 

कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार: मुकेश

himachal congress president kuldeep rathore statement over modi govt

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष वीरभद्र सिंह के साथ बैठक कर प्रचार की रणनीति आगे बढ़ेेगी। यह चुनाव जनशक्ति और धनशक्ति में होगा।

जीत कांग्रेस की होगी और राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में कांग्रेस सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी इमारतों से भाजपा के झंडे और होर्डिंग्स हटाए जाएं। बीते तीन-चार महीने में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है।

केंद्र सरकार के अंतिम दिनों में सेंट्रल विश्वविद्यालय, एम्स, पीजीआई जैसे संस्थानों के शिलान्यास रात के अंधेरे में किए गए। इससे सरकार की घबराहट सामने आ गई है।

रविवार रात आचार संहिता लगने पर सरकार ने तबादला आदेश जारी किए। उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की है कि गृह क्षेत्रों में लगे अफसर हटाए जाएं। प्रदेश के चारों सांसद असफल रहे हैं।

जयराम सरकार ने प्रदेश को वित्तीय कुप्रबंधन में धकेल दिया और कर्ज ले रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने न तो हिमाचल को पैकेज दिया, न ही जनता से किए गए वायदे पूरे किए। 

जनचेतना यात्रा को आज रवाना करेंगे राठौर 

himachal congress president kuldeep rathore statement over modi govt

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर जन चेतना यात्रा को मंगलवार को 12 मार्च को सुबह 11:30 बजे रवाना करेंगे। इस दौरान उन के साथ पूर्व मंत्री सोलन विधानसभा के विधायक धनीराम शांडिल विशेष तौर पर साथ रहेंगे। राठौर कंडाघाट, साधू पुल होते हुए सकोरी चायल, डंगहिल गौर, दर्ज नौणी, ओछघाट शामटी में रैली को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम सोलन में रहेगा।

13 मार्च को सुबह 10 बजे सोलन से कसौली विधानसभा क्षेत्र के देवठी चमंत, भरीच बार, कूंन देलगी, हरिपुर पट्टा, ब्रेवरी जाबल के वाद अर्की विधानसभा के कुनिहार, देवरा, बातल में जन चेतना रैली को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम अर्की रहेगा। 14 मार्च की राठौर सुबह 9 बजे अर्की कुनिहार जाडला चंडी से होते हुए दून विधानसभा में प्रवेश करेंगे। सायं 3 बजे नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पंजेरा में जनसभा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed